conjunctionEnglish Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 G– Parts Of Speech | Conjunction

पहले हम Part of Speech के छः प्रकार के बारे में पढ़ चुके है कि क्या होते है उन छः प्रकार  में हमने Noun, Pronoun ,Adjective,Verb,Adverb,Preposition को सही तरीके से समझा और Part of speech के बारे में भी पढ़ा | इस Chapter में हम आपको इसके सातवे  प्रकार के बारे में बताएँगे कि English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 G – Parts Of Speech | Conjunction.

अगर आपने पहले Chapter नहीं पढ़े है तो नीचे दिए गए Link पर क्लिक करके आप पहले ये Chapter पढ़े जिससे आपको अच्छे से समझ आये|

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 1 – Vowels and Consonants

English Vowels Aur Consonants Ko Bolne Ka Sahi Tarika

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 A– Parts Of Speech | Noun

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 A– Parts Of Speech | Pronoun

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2C– Parts Of Speech |Adjective

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 D– Parts Of Speech | Verb

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 E– Parts Of Speech | Adverb

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 F– Parts Of Speech | Preposition

अगर आपने पिछले  Chapter पढ़ लिया हैं | तो अब आप आगे पढ़े |

Conjunction ( संयोजक अव्यय )

Conjunction (संयोजक अव्यय ) वह शब्द है जिसका प्रयोग दो शब्दों या वाक्यों को एक दूसरे के साथ जोड़ने के लिए किआ जाता है|

Conjunction (संयोजक ) के संबंध में निम्नलिखित तीन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है —

  1. Conjunction दो शब्दों को जोड़ता है |
  2. Conjunction दो वाक्यों को जोड़ता है |
  3. Conjunction प्रायः एक ही Parts of Speech के दो शब्दों को जोड़ता है |

दो शब्द का जोड़ :

  Mohan and Sohan. 
  Radha and Rekha .
  He and She .
  Good and bad .
  Slowly and sweetly .

उन उदाहरणों में ‘and’ क्रमशः ‘Mohan’ और ‘Sohan’ को , ‘Radha’ और ‘ Rekha’को, ‘He’ और ‘She’ को, ‘Good’ और ‘bad’ को तथा ‘Slowly’ और ‘Sweetly’ को एकसाथ जोड़ता है , अतः यह  Conjunction (सयोजक अव्यय ) कहलायेगा |

 

दो वाक्यों का जोड़ :

Kishore is rich but Rakesh is poor.
Vijay and Arun went to school.
Sheela is poor but intelligent.
Sudhir or Raman will go to Patna.
Either you or your friend has taken my pen.

इन वाक्यों में -‘but’ – ‘Kishore is rich’ और ‘Rakesh is poor ‘ – दो वाक्यों को जोड़ता है | ‘and’ – ‘Vijay went to school ‘ और ‘Arun went to school’ – दो वाक्यों को जोड़ता है | ‘but’ – ‘Sheela is poor ‘ और ‘Sheela is intelligent ‘- दो वाक्यों को जोड़ता है | ‘or ‘ – ‘Sudhir will get to Patna ‘ या ‘Raman  will get to Patna ‘- दो वाक्यों को जोड़ता है | ‘Either …. or ‘-you have taken my pen ‘ या ‘your friend has taken my pen ‘- दो वाक्यों को जोड़ता है | अतः but, and, or एवं Either …. or सभी Conjunction हैं; क्योंकि दो वाक्यों को एक साथ जोड़ने का काम करते है |

एक ही तरह के दो शब्दों का जोड़ :

Conjunction सदैव एक तरह के दो शब्दों को एक साथ जोड़ता है अर्थार्त एक Noun को दूसरे Noun या Pronoun से, एक Adjective को दूसरे Adjective या एक Adverb से;-जैसे –

Mohan and Sohan लिखना ठीक है; क्योकि दोनों Nouns हैं |

Mohan and She लिखना ठीक है; क्योकि पहला Noun है और दूसरा Pronoun.

Good and bad लिखना ठीक है ; क्योकि   दोनों Adjective  है |

किन्तु , Mohan and Good लिखना गलत होगा ; क्योकि एक Noun है और दूसरा Adjective .

Mohan and Sweetly लिखना गलत होगा ; क्योकि एक noun है और दूसरा Adverb .

इसी प्रकार , स्पष्ट है कि Conjunction एक ही तरह क दो शब्दों को एक साथ जोड़ता है |

हम आशा करते है कि आजतक हमने जो भी लिखा है वह आपको सही तरीके से समझ आ रहा होगा Parts of Speech क्या होता है, और उसके जो भी प्रकार के बारे में हमने लिखा उसे जरूर पढ़िए | इस Blog में हमने बताया है English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 G – Parts Of Speech | Conjunction के बारे में | इस ब्लॉग को अपने दोस्तों को भी शेयर करे और दिखाए | अगर आपको कुछ पूछना है तो आप हमे कमेंट करके या E-mail करके पूछ सकते हैं |

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply