English Bolna Likhna Sikhe - Chapter 1 - Vowels and Consonants

इस Chapter में हम आपको बताएँगे इंग्लिश भाषा की कुछ बेसिक चीज़े | जैसे की Capital Letter क्या होता है, Small Letter क्या होता हैं |  Vowels क्या होता है और Consonants क्या होता हैं | और कुछ Examples जिनसे आप इन्हे अच्छे से समझ सकते हैं |

 

अंग्रेजी भाषा में कुल 26 अक्षर हैं | ये Alphabet ( वर्णमाला ) कहलाते हैं | अंग्रेजी के Letters (अक्षर ) दो प्रकार से लिखे जाते हैं |

Capital Letters (बड़े अक्षर ) –

A, B, C, D, E, F, G. H. I. J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z

Small Letters ( छोटे अक्षर )

a, b, c, d, e, f, g, h, i, j, k, l, m, n, o, p, q, r, s, t, u, v, w, x, y, z

अंग्रेजी वर्णमाला के कुल 26 अक्षर को दो भागो में बाटे गए हैं :

Vowels ( वॉवेल्स ) – स्वर :

a, e, i, o, u

 

इन पाँच अक्षरों को Vowels ( स्वर ) कहते हैं | Vowels का उच्चारण बिना दूसरे अक्षर की सहायता के स्वयं होता है |

Consonants (कॉन्सोनेंट्स ) – व्यंजन :

 

स्वर के अतिरिक्त जितने अक्षर हैं , उन्हें Consonants ( व्यंजन ) कहते हैं , जैसे –

b, c, d, f, g, s, t

 

Consonants का उच्चारण बिना Vowels की सहायता से नहीं होता हैं |

 

W और Y Semi -Vowels (अन्त:स्थ वयंजन ) कहलाते हैं क्युकी इनका प्रयोग Consonant और Vowel दोनों की तरह होता है |

 

अगर W और Y शब्दों के आरंभ में रहते हैं तो Consonants कहलाते हैं ; जैसे –

 

Weak ( वीक )                          –          कमज़ोर

Wonderful ( वन्डरफुल )          –          आशचर्यजनक

Yesterday ( यस्टरडे )                –          बीता हुआ कल

You ( यु )                                    –          आप

 

इन शब्दों में W और Y का प्रयोग शब्द के प्रारम्भ में किया गया है | अतः ये Consonants हैं |

यदि W और Y शब्दों के प्रारम्भ में नहीं रहकर मध्य या अंत में रहते है तो वे Vowel कहलाते हैं ; जैसे –

 

Baby ( बेबी )                               –           बच्चा या बच्ची

Sorry ( सॉरी )                              –            माफ़ी

Sorrow (सॉरो )                            –            दुःख

Throw (थ्रौ )                                 –            फेखना

 

इन शब्दों में W और Y शब्द के अन्त में आये हैं | अत: ये Vowels हैं |

 

उम्मीद करता हु के आपको ये पहला chapter पसंद आया होगा | और आपने सीखा होगा Vowels and Consonants क्या होता है और इसे कैसे उसे हैं | हम अगले chapter में आपको बताएँगे examples जिनसे आपको और अच्छे से पता चलेगा के Vowels and Consonants को कैसे उसे करते हैं |अगले Chapter में हम आपको बताएँगे के Vowels और Consonants को कैसे उपयोग में ला सकते हैं | आप हमे Subscribe करे ताके जैसे ही नया पोस्ट आये आपको उसकी सबसे पहले जानकारी मिले |

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

2 thoughts on “English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 1 – Vowels and Consonants”

Leave a Reply