adverbEnglish Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 E– Parts Of Speech | Adverb

पहले हम Part of Speech के चार प्रकार के बारे में पढ़ चुके है. कि क्या होते है उन चार प्रकार  में हमने Noun, Pronoun, Adjective, Verb को सही तरीके से समझा. और Part of speech के बारे में भी पढ़ा | इस Chapter में हम आपको इसके पाँचवें प्रकार के बारे में बताएँगे कि English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 E – Parts Of Speech | Adverb क्या होता है।

अगर आपने पहले Chapter नहीं पढ़े है तो नीचे दिए गए Link पर क्लिक करके आप पहले ये Chapter पढ़े जिससे आपको अच्छे से समझ आये|

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 1 – Vowels and Consonants

English Vowels Aur Consonants Ko Bolne Ka Sahi Tarika

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 A– Parts Of Speech | Noun

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 A– Parts Of Speech | Pronoun

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2C– Parts Of Speech |Adjective

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 D– Parts Of Speech | Verb

अगर आपने पिछले  Chapter पढ़ लिया हैं | तो अब आप आगे पढ़े |

Adverb ( क्रिया विशेषण )

जो शब्द किसी Adjective (विशेषण ), Verb (क्रिया ) एवं दूसरे Adverb(क्रिया विशेषण ) की विशेषता बतलाता है, उसे Adverb(क्रिया -विशेषण ) कहते है |

निम्नांकित वाक्यों को ध्यान से पढ़े :

A.  Adverb किसी Adjective की विशेषता बतलाता है; जैस

Prayag is a very good boy.
Bhavya is a very beautiful girl.
Pragya sings a very sweet song.

इन वाक्यों में ‘verb ‘ शब्द क्रमशः Good, beautiful और Sweet (ये तीनो शब्द Adjective हैं )की विशेषता बतलाता है |
प्रयाग बहुत अच्छा (Very good )लड़का है |
भाव्या बहुत सुन्दर (Very beautiful ) लड़की है |
प्रज्ञा बहुत मधुर (Very sweet)गाना गाती है |

अतः , ‘very ‘शब्द Adverb है |

 

B. Adverb किसी क्रिया (verb ) की विशेषता बतलाता हैं ;जैसे –

Priya sings Sweetly.
Ganesh walks slowly .
He speaks loudly.
The sun shines brightly.
He speakes loudly.
The sun shines brightly.
She writes swiftly.  

इन वाक्यों मैं sweetly ,slowly ,loudly ,brightly ,और swiftly Adverbs (क्रिया विशेषण ) हैं , जो क्रमशः sings ,walks ,speaks ,shines ,और writes क्रियाओ (verbs ) की विशेषता बतलाते हैं |

‘Sweetly ‘ बतलाता है कि ‘ प्रिया मधुरतापूर्वक गाती है | ‘
‘Slowly ‘ बतलाता है कि ‘ गणेश धीरे-धीरे टहलता है | ‘
‘loudly ‘ बतलाता है कि ‘ वह जोर से बोलता है | ‘
‘brightly ‘ बतलाता है कि ‘सूर्य तेज प्रकाश के साथ चमकता है | ‘
swiftly ‘ बतलाता है कि ‘ वह तेज लिखती है | ‘
इस प्रकार हम देखते है की Adverb , Verb की विशेषता बतलाता है |

C.  Adverb दूसरे (Adverb ) की विशेषता बतलाता हैं ;जैसे –

Priya sings very Sweetly.
Ganesh walks very slowly .
He speaks very loudly.
She writes very swiftly.
The Horse runs very fast. 

इन वाक्यों में ‘ verb ‘ क्रमशः Sweetly ,slowly ,swiftly ,एवं fast शब्दों (words) की विशेषता बतलाता है जो Adverb है –
प्रिया कैसा गाती है ?        (very sweetly)
गणेश कैसे टहलता है ?    (very slowly)
वह कैसे लिखती है ?        (very swiftly)
घोडा कैसे दौड़ता है ?       (very fast)
इस प्रकार हम देखते है कि Adverb दूसरे Adverb की भी विशेषता बतलाता है |

Note : “Adverb किसी Noun (संज्ञा ) या Pronoun (सर्वनाम ) की विशेषता नहीं बतलाता है | यह सिर्फ Verb (क्रिया ),Adjective (विशेषण )और दूसरे Adverb (क्रिया-विशेषण ) की विशेषता बतलाता है |”

हम आशा करते है कि आजतक हमने जो भी लिखा है वह आपको सही तरीके से समझ आ रहा होगा Parts of Speech क्या होता है, और उसके जो भी प्रकार के बारे में हमने लिखा उसे जरूर पढ़िए | इस Blog में हमने बताया है English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 E – Parts Of Speech | Adverb के बारे में | इस ब्लॉग को अपने दोस्तों को भी शेयर करे और दिखाए | अगर आपको कुछ पूछना है तो आप हमे कमेंट करके या E-mail करके पूछ सकते हैं |

 

 

 

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply