sahitarika3learn english

पहले हमने Part of Speech के दो प्रकार (noun and pronoun) के बारे में पढ़ा कि क्या होता हैं | हमने ये भी जाना की Part of Speech क्या होता है |अब हम इस Chapter में Part of Speech के तीसरे प्रकार Adjective (विशेषण )के बारे में पढ़ेंगे | इस Chapter में हम आपको बताएँगे के English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2C– Parts Of Speech |Adjective.

अगर आपने पहले 4 Chapter नहीं पढ़े है तो नीचे दिए गए Topic पर क्लिक करके आप पहले ये Chapter पढ़े | ताकि आपको अच्छे से समझ आये |

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 1 – Vowels and Consonants

English Vowels Aur Consonants Ko Bolne Ka Sahi Tarika

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 A– Parts Of Speech | Noun

English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 A– Parts Of Speech | Pronoun

अगर आपने पिछले Chapters पढ़ लिए  हैं | तो अब आप आगे पढ़े |

3.Adjective( विशेषण )

जिस शब्द से किसी Noun (संज्ञा ) या Pronoun (सर्वनाम ) की विशेषता का ज्ञान हो,उसे Adjective (विशेषण ) कहते हैं |

Ye Bhi Padhe: English Bolne Seekhne Ka Sahi Tarika

निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़े :

Rama is a beautiful girl.
Rohit is a good boy.
You have a red pen.
Raja is a poor student.
I have two books.

इन वाक्यों में Beautiful, Good, Red, Poor और Two  Adjectives (विशेषण ) हैं |
क्योकि ये किसी न किसी Noun या Pronoun की विशेषता बतलाते हैं –
रमा कैसी लड़की है                             –            Beautiful (सुन्दर )
रोहित कैसा लड़का है                          –            Good (अच्छा )
तुम्हारे पास कैसी कलम है                   –            Red (लाल )
राजा कैसा लड़का है                            –            Poor (गरीब )
मेरे पास कितनी पुस्तक है                    –           Two (दो )

इस प्रकार , हम देखते है कि Beautiful,Good,Red,Poor और  Two क्रमशः Girl,Boy,Pen,Student और Books की विशेषता बतलाते है |

तात्पर्य यह है कि संसार में जितनी वस्तुऐं हैं उनमे कोई न कोई गुण या दोष अवश्य पाए जाते है , उनका आकर, प्रकार या रंग (काला ,पीला , लाल , भूरा इत्यादि ) अवश्य होता हैं | जो शब्द उन गुणों आदि के विषय में हमें बतलाता है , उसे ही Adjective (विशेषण ) कहते है |

हम आशा करते है के आपको Adjective क्या होता है और Parts of Speech क्या होता है, आपने जाना होगा | इस Blog में हमने बताया है English Bolna Likhna Sikhe – Chapter 2 C– Parts Of Speech | Adjective के बारे में | इस ब्लॉग को अपने दोस्तों को भी शेयर करे और दिखाए | अगर आपको कुछ पूछना है तो आप हमे कमेंट करके या email करके पूछ सकते हैं |

 

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply