Recipe : घर पर पनीर कैसे बनाते है – पनीर बनाने की विधि

घर पर पनीर कैसे बनाते है - पनीर बनाने की विधि

अगर आपको घर में मटर पनीर की शब्जी बनानी है | तो मटर पनीर की बनाने के लिए आपको पनीर की आवश्यकता पड़ेगी | और बाजार में किसी भी दुकान पर पनीर नहीं मिलता है | तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है | आप हमारी इस रेसिपी को पढ़कर आसानी से घर पर ही पनीर बना सकते है |

तो आज हम आपको बताते है कि घर पर भी आसानी से पनीर कैसे बनाया जाता है |

🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.

पनीर बनाने के लिए जरुरी चीजें –

1. दूध
2. नीबू (नहीं हो तो सिरका ,छाछ भी इस्तेमाल कर सकते है )
3. छन्नी
4. मलमल का कपड़ा
5. थाली

बनाने की विधि –

  • यह तो सबको पता ही होता है कि पनीर बनाने के लिए दूध की आवश्यकता होती है | क्योकि पनीर बनाया ही दूध से जाता है | तो सबसे पहले एक भगोने में दूध ले लें | जितने दूध का आपको पनीर बनाना है | मान लीजिये आपने 2 लीटर दूध लिया |
  • अब दूध को गैस पर रखें और हल्की आग से उसे उबालें | जब दूध में उबाल आ जाये | तो आग कम करदे|
    अब दूध में 1 चम्मच नीबू का रस लेके दूध में डालें और धीरे धीरे उसे चलाएं |
  • ऐसे ही एक दो चमच्च नीबू का रस दाल कर चलते रहे | अब दूध फटने लगेगा |
    और उसमे से पानी और दूध ( छैना )अलग होने लगेगा |
  • जब दूध पूरी तरह से फट जाये | पानी और छैना अलग अलग हो जाये तब गैस बंद करदें |
  • अब एक बर्तन लें और उसके ऊपर एक छन्नी रखिये |
    और छन्नी के ऊपर एक साफ़ मलमल का कपडा लगाए | और फटे दूध ( छैना ) को उस छन्नी में पलटें | अब पानी और छैना अलग अलग हो जायगा | पानी को आटा गुथने या किसी अन्य चीज में उपयोग में ले सकते है |
  • और छैना में से नीबू का खट्टा पैन निकालने के लिए २ कप पानी डाल लें|
  • अब कपडे को जिसमे छैना है | उसे उठाये और एक पोटली जैसी बनालें | अब उस पोटली को किसी थाली में रखकर उसके ऊपर कोई भारी बर्तन रखदें |
  • इसे 40 -45 मिनट के लिए भरी बर्तन से दबाकर ही रखा रहने दें |
  • 40 -45 मिनट के बाद भरी बर्तन को हटायें | और कपड़े को खोले आपका पनीर बन गया है | और आप कुछ भी पनीर का इस्तेमाल करके शब्जी बना सकते है |

यह भी सीखें-

स्वादिष्ट मटर पनीर कैसे बनाये-बनाने की विधि


 

बनाएँ बाहर जैसे स्वाद वाला गाजर का हलवा घर पर, जो भी खायेगा करेगा तारीफ़


घर पर ऐसे बनाएँ स्वादिष्ट चाऊमीन


घर पर Mix Vegetable Soup कैसे बनाते है