आज हम आपको बताएँगे डेंगू और चिकनगुनिया के बारे में। यह क्यूँ और कैसे फैलता है? और किस प्रकार के मच्छर के काटने से आपको डेंगू हो सकता है। साथ ही कुछ ऐसी बातें जिनका पता होना बेहद आवश्यक है।
डेंगू क्या है?
- डेंगू एक तरह का वायरल disease है।
- डेंगू इन 4 virus में से किसी भी एक के इन्फेक्शन से हो सकता है, ये virus आपस में सम्बंधित हैं।
- DENV 1, DENV 2, DENV 3, DENV 4
डेंगू कैसे फैलता है?
यह वायरस मनुष्य के शऱीर में एक विशेष प्रकार के मच्छर(Aedes मच्छर) के काटने से फैलता है।
🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.
Aedes मच्छर की विशेषताएँ:
- इस मच्छर के शरीर पर सफ़ेद और काली धारियाँ होती हैं, इसीलिए इसे Tiger Mosquito भी कहते हैं।
- यह अपने अंडे साफ़ या रुके हुए पानी में ही देता है।
- यह बाकी मच्छरों की तरह रात में नहीं काटता है, दिन में काटता है।
यह भी जानें:
क्या आप जानते हैं?
- नर मच्छर नहीं काटता है, सिर्फ मादा मच्छर अपने ब्लड में प्रोटीन पाने के लिए काटती है जिससे वह अंडे दे सके।
- अगर मच्छर ने किसी virus सहित इंसान के काट लिया है तो यह अगले लगभग सात दिन के लिए संक्रामक(Infected) हो जाता है।
- अगर एक बार मच्छर infected हो गया तो यह पूरी ज़िन्दगी के लिए संक्रामक हो जाता है और यह अपने दिए हुए eggs में भी virus फैलाता है।
- यह मच्छर सबसे ज्यादा सूर्योदय होने के 2 घण्टे पहले और सूर्य अस्त होने के दो घण्टे बाद काटते हैं।
Aedes मच्छर के कुछ Facts
- इनका जीवन ज्यादा लम्बा नहीं होता है मुश्किल से 2 सप्ताह तक ही जीते हैं।
- अपने जीवन अंतराल में यह लगभग तीन बार अण्डे देते हैं।
- एक बार में इनके अण्डों की संख्या लगभग 100 के आस-पास होती है।