बनाएँ बाहर जैसे स्वाद वाला गाजर का हलवा घर पर, जो भी खायेगा करेगा तारीफ़

बनाएँ बाहर जैसे स्वाद वाला गाजर का हलवा घर पर, जो भी खायेगा करेगा तारीफ़

गाजर का हलवा एक ऐसी मिठाई है, जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को बहुत पसंद होती है। और ठण्ड के मौसम में खाई जाने वाली ये मिठाई बहुत आसानी से बनायी जा सकती है। जानें कि कैसे आप हलवाई जैसा हलवा बना सकते हैं:

\गाजर के हलवे को बनाने के लिए हमें चाहिए होगा कुछ सामन जो कि इस प्रकार है – कसी हुई गाज़र, दूध, खोया, घी, इलायची पाउडर, किशमिश, थोड़े काजू, कसा हुआ गोला और ऊपर से बुरकने के लिए थोड़े घिसे हुए बादाम

🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.

अब गाजर के हलवे को बनाने के लिए नीचे लिखे स्टैप्स फॉलो कीजिए:

  • सबसे पहले एक गहरे तले वाली कढ़ाई लें, उसमें थोड़ा घी डालें और हल्की आंच पर गर्म करें।
  • अब घिसी हुई गाजर को इसमें डालें और चलाएँ लगभग 4-5 मिनट तक चलाते रहें।
  • अब इसमें दूध डालें और आंच को सिम से थोड़ा तेज कर दें और उबलने दें।
  • लगभग 15 मिनट बाद जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब गैस को सिम पर कर दें और थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें।
  • जब दूध गायब हो जाए या गाजर में पूरी तरह से मिल जाए तब इसमें रखा हुआ खोया डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • जब खोया अच्छे से मिल जाए तब इसमें चीनी, काजू के टुकड़े और किशमिश मिलाएं। अगर आपने मीठा खोया मिलाया है तो चीनी की मात्रा कम लें।

ये भी जानें:

घर पर ऐसे बनाएँ स्वादिष्ट चाऊमीन

ऐसे बनाएं घर पर पिज़्ज़ा

  • चीनी पिघलने तक इसे चलाते रहें लगभग इसमें 5 मिनट का समय लगेगा जब चीनी पिघल जाए तब ऊपर से इलायची पाउडर डालें और मिला दें।
  • अब इसे अच्छे से मिला लें और गैस को बंद कर दें।
  • अब इस हलवे को एक बाउल में निकाल लें और सूखा घिसा हुआ गोला व बादाम बुरकें।
  • आप सुंदर दिखाने के लिए पिस्ता भी डाल सकते हैं।

आपका स्वादिष्ट हलवा तैयार है, हलवे का आनंद लें। याद रखें कि दूध के साथ चीनी ना डालें, क्यूँकि ऐसा करने से आपका हलवा अपना मुलायमपन खो देता है।