आप लोगों ने स्वादिष्ट पकवान तो जरूर खाये होंगे। आप ने बड़े स्वाद से इनका अनुभव किया है लेकिन अगर आपको को कहे की जलेबी या फिर समोसे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं तब आपका जवाब क्या होगा। आज हम बतायेंगे इस ब्लॉग के माध्यम से कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं।
🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.
समोसा

समोसे का नाम सुनते ही आपका मन ललचाने लगा होगा। अरे भई समोसा है ही ऐसी चीज की अच्छे अच्छे फिदा हो जाये। आपलोगों ने समोसे तो कई प्रकार के और बहुत सारे खाये होंगे परन्तु क्या कभी ये सोचा है जिस समोसे को आप खा रहे हो उसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं। हम बता देते हैं समोसे को अंग्रेजी में Rissole कहते हैं।
पानीपुरी

पानीपुरी का अपना ही एक अलग स्वाद होता है। पानीपुरी भी आपने खूब खाई हैं परन्तु फिर वो ही अंग्रेजी नाम नही पता। जैसे पानीपुरी होती हैं उसी हिसाब से इसका नाम भी रखा गया है। बता दे आपको इसे Waterballs या Fried Wheaten Balls के नाम से जानते हैं। अब आप हर किसी को बता सकते हैं पानीपुरी का अंग्रेजी नाम।
ये भी पढ़ें: Recipe : घर पर पनीर कैसे बनाते है – पनीर बनाने की विधि
जलेबी

जलेबी जितनी सुन्दर और मिठास से भरपूर होती है उतनी ही वो लाजवाब कहलाती है। जलेबी को ज्यादातर लोग जलेबी ही बोलते हैं क्योंकि ये स्वीट्स में आती है। वैसे इस में कोई दिक्कत वाली बात नही है पर इसका अंग्रेजी मे नाम लिया जाये तो ज्यादा बेहतर होगा इसे अंग्रेजी में Funnel Cake कहते हैं। अब आप ये नही कह सकते कि आपको जलेबी का अंग्रेजी नाम नही पता है।
पकौड़े

ये भी पढ़ें: घर पर बनायें स्वादिष्ट राज कचौरी-बनाने की विधि
पकौड़े खाने के हर कोई दीवाना है चाहे वो मिक्स्ड पकौड़े हो या फिर आलू ,प्याज़ या फिर गोबी के हर कोई इनके स्वाद से वाकिफ है। सभी ज्यादा पकौड़े खाने का मजा तब आता है जब बारिश हो रही हो तब गरमा गरम पकौड़े मिल जाये तो मजा आ जाता है। पकौड़े को अंग्रेजी में Fritters कहते हैं। अगर पकौड़े आलू के हों या फिर मिर्ची के हों तो उनके आगे उस चीज का नाम और आखिर में Fritters लगा देंगे जैसे आलू के पकौड़े इस हम अंग्रेजी में Potato Fritters कहेंगे।
उम्मीद करते हैं आपको ये ब्लॉग जरूर पसंद आयेगा और अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहे हमसे और हमारी वेबसाइट Sahitarika से।