भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज कल बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे है | इस समय चल रहे दक्षिण अफ्रीका और भारत के मध्य ODI मैचेस में विराट ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया | जिसकी वजह से वो आज कल बहुत चर्चाओं में है |
विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए तीसरे वनडे मैच में 160 रनों की अच्छी नाबाद पारी खेला | इसके बाद वो हर जगह चर्चाओं में है | केपटाउन के न्यूलैंड्स में चल रही सीरीज में से 6 वन-डे मैचों की सीरीज के तीसरे वन-डे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट ने 159 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों लगकर नाबाद 160 रन की बहुत शानदार पारी खेली है | और इस तीसरे वनडे मैच के बाद से विराट की तुलना एक से एक बड़े खिलाड़ियों के साथ होने लगी है |
🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.
आपको बतादें की पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने कोहली को दुनिया का सबसे अच्छा बल्लेबाज बताया है | और स्विंग के मुल्तान वसीम अकरम ने कोहली के लिए कहा ” कि विराट गेंदबाजी करने में परेशानी होती है | विराट की तारीफों की एक लिस्ट बन गयी है | उन तारीफों की लिस्ट में एक नया नाम जुड़ा है | वो नाम है वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एल्विन कालीचरण का है | विराट की शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए एल्विन कालीचरण ने विराट की तुलना वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स महान बल्लेबाज के साथ की है |
टाइम्स ऑफ़ इंडिया वालो के साथ बातचीत के दौरान कालीचरण ने विराट कोहली की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसा कप्तान भारतीय टीम को शायद ही कभी मिलेगा | कालीचरण ने कहा कि विराट अपने सारे निर्णय खुद लेते है | और उनके साथ मैदान में आते है | इसके साथ उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भी की है |
कालीचरण जी ने यह भी कहा कि कपिल देव के बाद भारतीय टीम को विराट जैसा कप्तान मिला है | जैसा कि कपिल देव जी भी अपने निर्णय खुद ही लिया करते थे | कोहली एक नए सिरे से कप्तानी कर रहे है |
कालीचरण ने जब विवियन रिचर्ड्स और विराट दोनों की बात कही तो उन्होंने कहा कि यह दोनों की खिलाडी मजबूत ऐटिटूड खिलाडी है | उन्होंने कहा कि कोहली एक बहुत अच्छे कप्तान और महान बल्लेबाज है | इनकी हमेशा ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश रहती है |
यह भी पढ़ें-
Ind vs SA : भारतीय क्रिकेट टीम की तीसरे वनडे मैच में बड़ी जीत के यह रहे पाँच हीरो
भारत बनाम साउथ पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश हुई।
Ind vs SA: फोटो दिखाते हुए बीच मैच में विराट को फैंस ने शादी की दी बधाई
भारत बनाम अफ्रीका एकदिवसीय सीरीज में भारत के तीन खिलाडी रिकॉर्ड बना सकते हैं।