भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य 7 तारीख को हुए तीसरे वनडे मैच में फिर से भारत ने एक शानदार जीत हासिल करके इतिहास बनाया है | भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 124 रनो से 3 -0 से मात देकर जीत हासिल की है | भातीय टीम इससे पहले कभी भी प्रोटियाज के घर में लगातार तीन वनडे मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाया था | लेकिन अब विराट कोहली की विराट टीम ने 3 – 0 से जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है |
भारतीय टीम को ऐसी शानदार जीत दिलाकर इतिहास बनाने वाले कई हीरो शामिल थे |
जब कि भारतीय टीम के मजबूत ओपनर कहे जाने वाले रोहित शर्मा इस मैच में असफल रहे | रोहित शर्मा पहले ही ओवर में शून्य पर आउट होकर पवेलियन बापस लौट गए | रोहित शर्मा के आउट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली | विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ मिलकर एक बहुत अच्छी पारी खेलकर 160 रन बनाये और नाबाद रहे |
🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.
और यह भारतीय टीम के कप्तान का ODI सीरीज का 34 वा शतक था |और इस समय भारतीय टीम के कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडी बन गए है |दक्षिण अफ्रीका और भारत के मध्य हुआ पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद शिखर धवन टीम बाहर थे | और तीसरे वनडे में शिखर ने विराट के साथ मिलकर 140 रनो की साझेदारी की | और भारतीय टीम के गब्बर ने 76 रन बनाये |और भारतीय टीम का स्कोर 50 ओवर में 303 रन तक पहुंच गया | 
और अब भारतीय टीम को शुरू में ही विकेट की जरुरत थी | तो भुमराह ने भारतीय टीम को पहला ओवर में हाशिम अमला को LBW आउट करके शुरूआती सफलता दिलाई |और दक्षिण अफ्रीका की टीम में डीविलियर्स और डु प्लेसी नहीं थे | तो अमला के कंधो पर ही दक्षिण अफ्रीका की टीम का बोझ था | और भुमराह ने उन्हें आउट करके दक्षिण अफ्रीका को झटका दे दिया | 
भुमराह के बाद कुलदीप यादव ने डुमिनी और मार्करम की 78 रनो की अच्छी साझेदारी को तोड़ दिया | और भारतीय टीम की अच्छी बापीसी हुयी | कुलदीप ने अपना कमाल दिखाते हुए 4 विकेट लिए | 
और दक्षिण अफ्रीका को चहल ने फिर से फिरकी दे डाली | चहल ने फिर से तीसरे वनडे में 4 झटके दे दिए | ऐसा ही कुछ उन्होंने दूसरे वनडे में किया था | दूसरे वनडे में चहल ने 5 विकेट लेकर अफ्रीका टीम को समेट दिया था | इस बार भी दक्षिण अफ्रीका को 124 रनो की हार का सामना करना पड़ा |
यह भी पढ़ें-
भारत बनाम साउथ पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश हुई।
Ind vs SA: फोटो दिखाते हुए बीच मैच में विराट को फैंस ने शादी की दी बधाई
भारत बनाम अफ्रीका एकदिवसीय सीरीज में भारत के तीन खिलाडी रिकॉर्ड बना सकते हैं।