भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी को हुए 2 महीने हो चुके है | लेकिन फिर भी इन दोनों की शादी की चर्चायें अभी भी चलती रहती है | यही कुछ भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य हुए दूसरे वनडे मैच में देखने को मिला |
उनके फैन अनुष्का और विराट की शादी का पोस्टर हाथ में लिए उनको शादी की बधाई देते नजर आये | और नजारा बहुत शानदार था तो इसकी वीडियो तो वायरल होनी ही थी | क्योंकि विरूष्का भारत की एक पसंदीदा जोड़ी में से है | लोग इनकी जोड़ी को बहुत पसंद कर रहे है |
🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.
दरअसल क्या हुआ था कि विराट कोहली एक बार बॉउंड्री पर फील्डिंग करने आये थे | और उस समय अच्छी पारी चल रही थी | दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 118 पर 9 विकेट था | उस समय विरूष्का के कुछ फैन इन दोनों कपल्स की शादी का पोस्टर हाथ में लेके शादी की बधाई दे रहे थे |
और विराट कोहली ने भी अपने फैंस को हाथ हिलाकर स्वीकार किया | बधाई को स्वीकार करते समय उनके चेहरे पर हल्की मुस्कराहट और शर्म थी | यह साफ़ उनके चहरे पर दिख रही थी | फैंस के हाथ में लगे पोस्टर पर साफ़ लिखा हुआ था शादी मुबारक हो | इससे पहले जो पहला वनडे मैच हुआ था | उसमें विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी | तो उनकी पत्नी अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अपने पति को बधाई भी दी थी |
अनुष्का ने इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा दुनिया को यह बताया था | कि उनके अपने पति विराट कोहली पर गर्व है | अनुष्का की इस्टाग्राम स्टोरी में लाल दिल ही दिखाई दे रहे थे | यह तो सबको याद ही होगा की यह दोनों 2017 में 11 दिसम्बर को शादी के बंधन में बधे है | इन दोनों ने इटली के एक गांव में शादी की और उसके बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी की |
और उसके बाद अनुष्का विराट के साथ दक्षिण अफ्रीका भी आयी थी और पहले वनडे मैच के बाद बापस भी आ गयी है | और अपने नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गयी है | और दूसरी ओर विराट भी दक्षिण अफ्रीका के साथ अपने मैचेस को लेकर व्यस्त हो गए हो गए है |
यह भी पढ़ें-
भारत बनाम साउथ पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश हुई।
भारत बनाम अफ्रीका एकदिवसीय सीरीज में भारत के तीन खिलाडी रिकॉर्ड बना सकते हैं।
सलमान खान के लिए बोली सपना चौधरी ने यह बड़ी बात पढ़िए
चंद्रग्रहण लगा गया इस परिवार की खुशियों पर ग्रहण हुआ भयानक हादसा