दूसरे टी 20 मैच में भारतीय टीम की बुरी हार, दिग्गज खिलाडी भी कुछ नहीं कर पाए

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल दूसरा टी 20 मैच खेला गया था | जिसमे कि भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की | और 189 रनो का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा | दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 6 विकेट के साथ दूसरे मैच में मात देदी |

पहले टी 20 मैच में भारतीय टीम ने 28 रनो से जीत हासिल की थी | अब दोनों टीम एक एक की बराबरी पर चल रही है | अब शनिवार को होने वाले मैच में बहुत ही मजा आना वाला है | दोनों ही ताम अपनी तरफ से शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी | अब देखना यह होगा कि कोनसी टीम अपना लक्ष्य हासिल कर पाती है |

🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.

भारतीय टीम के ओपनर खिलाडी रोहित शर्मा इस मैच में कुछ भी नहीं कर पाए | और अपना खाता खोले विना ही पवेलियन लौट गए | बारिश की वजह से हुयी इस मैच में बाधा के लिए अच्छी शुरुआत होनी चाहिए थी | उस पर रोहित शर्मा खड़े नहीं उतर सके |

और कप्तान विराट कोहली जो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे मैच में अभी तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे | वो भी एक रन बनाकर आउट हो गये | भारतीय टीम ने जल्दी ही अपने 2 विकेट गवा दिए | पहले विकेट को खोने के बाद टीम का भार रैना और विराट के ऊपर आ गया था | जो की विराट न्यूनतम स्कोर के साथ पवेलियन लौट गए |

इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडेय का अच्छा प्रदर्शन रहा | धोनी ने 52 और मनीष ने 79 रनो के साथ 189 का स्कोर बनाया था | और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 8 बॉल शेष रहते ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया था |

युजवेंद्र चहल जो कि दक्षिण अफ्रीका को अपनी फिरकी से अबतक बांधके रखते आये थे | उन्होंने भी 4 ओवर में 64 रन दिए | और इसी वजह से अब वो टी 20 में सबसे ज्यादा रन देने वाले बॉलर बन गए है | चहल की एक भी चाल क्लासेन की बॉलिंग के सामने नहीं चली | ऐसा लगरा जैसे उनको किसी की नजर लग गयी है |

इस मैच में भुवनेश्वर कुमार सबसे अनुभवी होने के बावजूद भी इस मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए | और उन्होंने 3 ओवर में 19 रन दे दिए | इस मैच में बारिश पुरे टाइम होती रही | और दूसरी तरफ के मैच में गीली बॉल होने के कारण बॉलिंग करने में भी परेशानी हो रही थी | और सबसे ज्यादा चहल को बॉलिंग करने में दिक्कत हो रही थी | गीली पिच और बॉल दोनों दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी साबित हुयी और दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया |
यह भी पढ़ें-

कुछ खास रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास के है जाने क्या है।

IndvsSA- इस पहले T20 मैच की जीत के खिलाडी भुवी और धोनी के नाम है रिकॉर्ड

भारत ने सीरीज का आखिरी वनडे जीता कोहली बने मैन ऑफ़ दा सीरीज।