घर पर बनायें स्वादिष्ट राज कचौरी-बनाने की विधि

राज कचौरी एक ऐसा व्यंजन है | जिसका नाम लेते ही मुँह में पानी आ जाता है | यह वैसे तो राजस्थान के चटपटे व्यंजन में से एक है | लेकिन यह अब हर जगह पानी पूरी की तरह चटकारी के साथ खाना पसंद करते है | तो आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट राज कचौरी बनाने की विधि बतायंगे | ऐसे बनाये अपने घर पर स्वादिष्ट राज कचौरी |

सामिग्री –

  1. मैदा = 1 बाउल
  2. सूजी(महीन) = 1 बाउल
  3. पीसी लाल मिर्च = 1/2 छोटी चम्मच
  4. नमक = स्वादानुसार
  5. रिफाइंड तेल ( तलने के लिए )
  6. दही के भल्ले = 2 (टुकरे किये हुए)
  7. मुंग दाल = 1/2 कप (उबली हुई)
  8. उबले चने = 1/2 कप (मसाले वाले)
  9. दही = 1 कप (फेटी हुई)
  10. मैदे की पपड़ी = 7,8
  11. भुना जीरा = 1 छोटी चम्मच(पिसा हुआ)
  12. हरी चटनी = 1 छोटी चम्मच
  13. मीठी चटनी = 2 छोटी चम्मच
  14. काला नमक = 1/2 छोटी चम्मच
  15. उबले आलू = 2 (मसले हुए)
  16. नमकीन

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल लें और उसे धीमी आग से गर्म करें |
  • अब एक थाली या परात में सूजी ,आटा और लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार डालकर गूथ ले |
  • अब छोटी -छोटी लोई बनाए और उन्हें पूरी की तरह बैल लें |
  • अब तेल में पुरीओ को तलें | इस तरह से तलें कि वो दोनों तरफ से सुनहरी हो जाए | गैस को धीमी करके रखें जिससे की पूरी कड़ी हो जाये |
  • अब एक थाली में टिश्यू पेपर डालें और उसके ऊपर पुरियो को निकलकर रखें |

कचौरी को भरने की विधि –

  • सबसे पहले एक पूरी को लेकर उसे पानी पूरी की तरह ऊपर से तोड़ लें |
  • तोड़ने के बाद उबले हुए आलू को मेस करके उसमे डालें | फिर उबली मूग की दाल और चना डालें |
  • अब उसके ऊपर दही भल्ला ,मैदे की पपड़ी ,लाल मिर्च पाउडर ,जीरा भुना हुआ डालें |
  • अब आपको ऊपर से दही ,हरी चटनी, लाल चटनी ,काला नमक ,लाल मिर्च पाउडर डालें |
  • और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए उसके ऊपर से नमकीन और अनार के दाने भी डाल लें |
  • और अब आप राज कचौरी खाने को तैयार हो जाइये क्योकि आपकी कचौरी तैयार है |

यह भी सीखें-

स्वादिष्ट मटर पनीर कैसे बनाये-बनाने की विधि

घर पर ऐसे बनाएँ स्वादिष्ट चाऊमीन

घर पर चॉकलेट केक कैसे बनाये

Ghar Par Pizza Banane Ka Sahi Tarika

Recipe : घर पर पनीर कैसे बनाते है – पनीर बनाने की विधि

By

Leave a Reply