आइये आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेके आये है | जिसका नाम सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जायगा | जी हां आज हम आपको बतायंगे कि कैसे अपने ही घर पर रोटियों से नूडल्स बनाते है | आइये जानते है –
2 लोगों के लिए –

यह भी सीखें-  स्वादिष्ट मटर पनीर कैसे बनाये-बनाने की विधि

सामिग्री –

  • 6 रोटियाँ लम्बाई में कटी हुयी
  • 1 प्याज़ छोटे टुकड़ो में कटा हुआ
  • 3 टमाटर छोटे छोटे कटे हुए
  • 1 गाजर लम्बाई में कटी हुयी
  • हरी मिर्च कटी हुयी
  • 1 टेबल स्पून सोया सॉस
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 चमच्च गर्म मसाला पाउडर
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 1 चमच्च तेल
  • हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ

 

यह भी सीखें- घर पर बनायें स्वादिष्ट राज कचौरी-बनाने की विधि

बनाने की विधि –

  • सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसे गैस पर रखें | कड़ाही गर्म होने के बाद उसमे तेल डालदें |
    तेल गर्म होने के बाद उसमे प्याज़ और हरी मिर्च डालदें | और तब तक भुने जबतक दोनों का रंग सुनहरा ना पड़ जाए |
  • और उसके बाद गाजर और टमाटर के टुकड़ो को डाल दें |
  • और पांच मिनट तक गर्म होने दें |
  • अब सभी सब्जिया उसमे डाली जा चुकी है | और सब्जियों के फ्राई होने के बाद उसमे सभी मसाले डाल दें | और उनको अच्छी तरह से मिलाए |
  • मसाले अच्छी तरह पाक जाने के बाद उसमे सोया सॉस डालें | और उसे मिलाए |
  • अब कटे हुए रोटी के टुकड़े उसमे मिलाए |
  • अब अच्छी तरह से मिलाने के बाद कटा हुआ धनिया डालकर आप सर्व कर सकते है |

यह भी सीखें-  Recipe : घर पर पनीर कैसे बनाते है – पनीर बनाने की विधि

हम उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा बताई गयी रेसिपी आपको अच्छी लगी होगी | और आप रोटी से नूडल्स कैसे बनाते है | सिखने में मदद भी मिली होगी | तो आप इस रेसिपी को शेयर कर सकते है | और लाइक भी कर सकते है | और अगर आप किसी और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है | तो कमेंट करके बतायें |

By

Leave a Reply