आज साल का पहला चंद्रग्रहण है, और ये इसलिए ख़ास है क्यूंकि आज सुपर मून ब्लड मून और ब्लू मून एक साथ दिखाई देने वाले हैं। आज से पहले 2017 में 3 दिसंबर को सुपरमून दिखाई दिया था। चलिए जानते हैं कि भारत में ये कब और कैसा दिखाई देने वाला है:
आज पूर्ण-चंद्रग्रहण है जो कि 3 वर्षों के बाद दिखाई देने वाला है। इस मौके को हाथ से ना निकलने दें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के अलावा ये पूर्ण चंद्रग्रहण बिल्कुल साफ़ सिर्फ़ 3 और देशोंं में दिखेगा- इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड।
🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.
भारत में यह शाम 05:58 से रात 08:41 तक दिखाई देगा। इसे नंगी आँखो से देखा जा सकता है। इससे किसी तरह का नुक़सान नहीं होगा। अगर आप ना जानते हो कि सुपरमून क्या है, तो हम बता दें कि इसमें चंद्रमा धरती के बहुत ही निकट और अपने डेली के आकर से काफी बड़ा दिखाई देता है।
आज की पूर्णिमा की कुछ विशेष बातें हैं जैसे कि आज का चाँद रोज की तुलना में 14 फ़ीसदी अधिक चमकीला होगा और धरती के काफी पास होगा। और एक और बात महीने में दो पूर्णिमा होगी। जबकि एक महीने में एक ही पूर्णिमा होती है।
ये भी जानें:
- जानें रहने के मामले में कौन सा देश है सबसे सस्ता | सही जानकारी | सही तरीका
-
Jio को टक्कर देने के लिए Airtel ने अपने 399 रूपए वाले प्लान में किए बड़े बदलाव
सिर्फ इतना ही ही नहीं यह इसलिए भी ख़ास है कक्यूंकि आज का चाँद बहुत ही खूबसूरत और तीन अलग रंगों का दिखाई देने वाला है। और ऐसा काफी वर्षों बाद हो हो रहा है। आज से पहले ऐसा लगभग 35 साल पहले हुआ था।
सुपरमून से हमारा मतलब है कि मून बहुत ही बड़ा और चमकीला दिखेगा। ब्लडमून का मतलब है इस पर सूर्य की किरणें पृथ्वी से गुजरती हुई पड़ेंगी और ये बिखर जाएंगी जिस कारण लालिमा दिखाई देगी और ब्लू मून, इसमें चाँद सतह नीले रंग की होगी जिससे नीले रंग की रौशनी होगी। आज के बाद आपको ब्लू मून 2028 में देखने को मिलेगा।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।