अगर सपने में दिखते हैं साँप तो उसके पीछे है ये बड़ा कारण

अगर सपने में दिखते हैं साँप तो उसके पीछे है ये बड़ा कारण

साँप एक ऐसा ज़ीव है, जिसके बारे में सोचते ही एक डर का अनुभव होता है। मन में अजीब-अजीब ख़्याल आने लगते हैं। काफी लोग सपनों में साँप को देखते हैं पर ये नहीं जानते कि इसके पीछे क्या रहस्य छुपा है। अगर आप भी ऐसे इंसान हैं जिन्हे ऐसे सपने आते हैं तो हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है:

क्या आप जानते हैं कि जिस चीज़ के बारे में आप ज्यादा सोचते हैं वह आपको सपने में दिखाई देने लगती है?
उदाहरण के लिए जैसे आप काफ़ी समय से घूमने के लिए किसी सुंदर सी जगह गए हुए हैं। अब घर आने के बाद कुछ दिन तक उसी के सपने देखेंगे। क्यूँ ऐसा होता है ना ?

🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.

ऐसे ही अगर आप रात में कुछ डरावना देखकर सोते हैं या आपने उस दिन कोई हॉरर मूवी देखी है तो आप सोने से पहले भी उन्ही सब के बारे सोचते हैं जिससे आपका दिमाग ऐसे डरावने सपने दिखाने पर विवश हो जाता है।

जितने आप सकारात्मक काम करेंगे या दिन में अच्छी चीजें देखेंगे तो आपको कभी ऐसे सपने नहीं आएंगे।
नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों को ही ऐसे सपने डरा सकते हैं। जो लोग थोड़े कमजोर होते हैं या डरपोक होते हैं वो लोग इससे बहार नहीं आ पाते। जबकि कोई बड़ी बात नहीं है अगर आप चाहे तो मन पर नियंत्रण पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Chess kaise khele

 

Job Interview ke Tricks and Tips

कुछ महान लोग अपना ज्यादा दिमाग लगाते हुए इसे शगुन और अपशगुन बताते हैं। हाँ हो सकता है, पर जहां तक मैं जानती हूँ ऐसा कुछ नहीं है।

अरे जब आप ये सोचकर सो ही रहे हैं, कि कल भी वो मेरे सपने में आया था, तो भला कौन रोक सकता है उसे आने से। हाँ अगर आप सोचते हैं कि मुझे कोई नहीं डरा सकता तो देखिये किसकी हिम्मत है आपके सपनों में आने की।

कई लोग ढोंगी बाबा लोगों के पास जाते हैं कि उपाय सुझाइये और उनके उपाय से वो सही भी हो जाते हैं, पर सच तो ये है कि आप सही उनके उपाय से नहीं बल्कि अपने मन की शक्ति से हुए हैं। जितना विश्वास आप उस बाबा पर कर रहे हैं अगर उससे आधा भी खुद पर कर लें तो आप ऐसे सपनों से मुक्त हो सकते हैं।

मैंने जो लिखा है वो आजमाया हुआ है काफी लोगों का ऐसे सपनों से पीछा छूटा है, मानिये कि आपसे बढ़कर इस मामले में कोई बाबा आपकी सहायता नहीं कर सकता। और फिर आप तो जानते ही हैं कि “डर के आगे जीत है”।

सोच बदलिए तभी सकारात्मक विचार आएंगे।