शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे ये 5 फूड

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे ये 5 फूड

काफी समय से आप के शरीर थकान के साथ निराश महसूस कर रहे हैं? क्या आप कमजोर और बीमार दिख रहे हैं? आपको ऐसा लगता है, जैसे किसी ने आपके दिल पर मुक्का मार दिया है और थोड़ा चलने के बाद ही आपको लंबी-लंबी सांसें लेनी पड़ती हैं?

ये लक्षण इस बात के हो सकते हैं कि शायद आपको अपने शरीर में आयरन का लेवल बढ़ाने की जरूरत है. खासकर अगर आप महिला हैं. आपको आयरन की कमी की गंभीर समस्या हो सकती है.

🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.

Read Also : जानिए कैसे बनाते है आलू गोभी का चटपटा मसाला 

आयरन इतना जरूरी क्यों है? दरअसल आपके शरीर थकान को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है. हीमोग्लोबिन ऐसा प्रोटीन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) को शरीर में ऑक्सीजन भेजने में मदद करता है. आयरन नहीं, तो हर चीज अनियंत्रित हो जाती है.

न्यूट्रिशनिस्ट और न्यूट्री हेल्थ की फाउंडर डॉ शिखा शर्मा कहती हैं कि एक वयस्क पुरुष को रोजाना 28 मिलीग्राम आयरन और महिला को 30 मिलीग्राम आयरन की जरूरत होती है. तो अब जबकि आप जान गए हैं कि आयरन आपके लिए कितना जरूरी है, हम आपको आयरन से भरपूर 5 फूड के बारे में बताते हैं, जो आपको फिट रखेंगे.

1. नट्स और सीड्स

शरीर थकान

क्या आपकी मां आपको रोज सुबह बादाम खाने के लिए मनुहार करती हैं? बादाम और काजू नट्स की सूची में सबसे ऊपर हैं, लेकिन आपके लिए कई और भी नट्स उपलब्ध हैं- अखरोट, खुबानी, बादाम और काजू. इन्हें आप जैसे चाहें सलाद में, खाने में या नाश्ते के साथ ले सकते हैं. इसी तरह सीड्स में चिया, कद्दू के बीजों में बहुत ज्यादा आयरन होता और इन्हें स्नैक्स में आसानी से लिया जा सकता है. ये न सिर्फ आपके शरीर थकान में आयरन की भरपाई करते हैं, बल्कि इनमें कई विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं.

2. फलियां

शरीर थकान

फलियां शाकाहारियों की सबसे अच्छी मित्र हैं- आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर. मसूर, बींस और मटर सभी फलियां आयरन का अच्छा स्रोत हैं, खासकर लोबिया और छोला.

3. हरी पत्तीदार सब्जियां

शरीर थकान

हरी पत्तीदार सब्जियां स्वास्थ्यवर्धक और हल्की होने के साथ आयरन का बड़ा स्रोत हैं. इन्हें सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इस रूप में भी यह स्वादिष्ट लगती हैं. पालक भी एक अच्छा विकल्प है. 100 ग्राम पालक में इतनी ही वजन की साल्मन मछली से ज्यादा आयरन होता है. तो आयरन से भरपूर सब्जियों को डाइट में शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

4. रेड मीट

शरीर थकान

लंबे समय से, रेड मीट को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है. मांसाहारी लोगों के लिए आयरन लेवल मेंटेन रखने का यह सबसे अच्छा स्रोत है. लेकिन ध्यान रखिए कि इसको खाने में ‘उचित मात्रा’ का ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है.

डॉ शिखा शर्मा कहती हैं कि “रेड मीट सिर्फ तभी फायदेमंद है, अगर यह उचित मात्रा में लिया जाए, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट बहुत ज्यादा होता है.

5. फल

शरीर थकान

इस लिस्ट में फल देख कर अचंभित हैं? अनार और ड्राइड टोमैटो को अपना लीजिए. यह स्वादिष्ट होते हैं, सुपर हेल्दी होते हैं और आपका आयरन लेवल भी बढ़ाते हैं. अनार में प्यूनिकालागेंस भी पाया जाता है, यह ऐसा तत्व है जो अच्छा खून बनाता है. इसके अलावा इस फल में भरपूर फाइबर होता और यह दिल को भी सेहतमंद रखता है. एक और जरूरी फल है- आड़ू.

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन यह हकीकत है कि धूप में सुखाए टमाटर आयरन का बड़ा स्रोत हैं. एक कप में आपको रोजाना जरूरी मात्रा का करीब 30 फीसद आयरन मिल जाता है.

तो अगली बार जब आप घर पर पास्ता तैयार कर रहे हों, तो सन ड्राइड टोमैटो डालना मत भूलिएगा. बल्कि हम तो कहते हैं कि आप इसे ऑमलेट, सलाद और यहां तक कि सैंडविच में भी डाल लिया करें.