स्वादिष्ट मटर पनीर कैसे बनाये-बनाने की विधि

आज हम आपको बतायंगे कि घर पर बहुत ही स्वादिष्ट मटर पनीर कैसे बनाते है | वैसे मटर पनीर एक ऐसी रेसीपी है | जिसे लोग ज्यादातर बहुत पसंद करते है | शादी, पार्टियों या मेहमानों की खातिरदारी में बहुत ही महत्व भूमिका निभाता है |

तो ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी होते है | जिनको कि मटर पनीर कैसे बनाते है | नहीं पता होता है| तो आज में आपको एक आसान तरीके से मटर पनीर बनाने की विधि बताऊँगी |
मै आपको 2 लोगों के लिए मटर पनीर बनाने की सामिग्री बताउंगी | और आप लोगों के हिसाब से अपनी सामिग्री ले सकते है |

सामिग्री –

1. हल्का टला हुआ पनीर ( 2 कप )
2. मटर ( 2 कप )
3. हरी मिर्च ( 3- 4 लम्बाई में कटी हुयी )

ग्रेवी के लिए सामिग्री –

1. प्याज़ ( 2 कप बारीक़ कटी हुयी )
2. लहसुन ( 1 कली )
3. टमाटर ( 1/2 कप )(1 /4 कद्दुकस करके टमाटर )
4. तेल (1 /4 कप )
5. जीरा ( 2 टी चम्मच )
6. नमक ( 1 चम्मच )
7. गर्म मसाला (1 /2 चम्मच )
8. लाल मिर्च ( 1 /2 चम्मच )
9. धनिया पाउडर ( 1 चम्मच )
10. हरा धनिया ( टुकड़ो में कटा हुआ )

बनाने की विधि –

Step 1 -सबसे पहले आपको ऊपर दी हुयी सामिग्री को तैयार करना है | और उसके बाद नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना है |
Step 2-सबसे पहले आपको प्याज़ लहसुन और अदरक को पीस कर पेस्ट बनाना है |
Step 3-अब कड़ाही को गैस पर रखकर उसे गर्म करके उसमे तेल डालना है | तेल को गर्म करने के बाद उसमे जीरा डालना है | और अगर तेजपत्ता हो तो वो भी डालना है |
Step 4-अब उसमे जो प्याज़, लहसुन ,अदरक का पेस्ट तैयार किया है | उसे डालना है | और ब्राउन होने तक भुनाना है |
Step 5-पेस्ट जब भूरे रंग का हो जाये तब आपको उसमे हल्दी, टमाटर , नमक ,मिर्च ,गरम मसाला ,धनिया पाउडर डालकर तब तक भूनना है | जब तक कि उसमे से तेल ऊपर ना आ जाये |
Step 6-अब इसमें आपको मटर ,पनीर के टुकड़े और हरी मिर्च डालकर तेज आग पर पकाए |
Step 7-अब 2 कप पानी डालें और आग कम करदें और 5 ,10 मिनट तक उसे पकने दें |
Step 8-हरा धनिया डालकर अब आप इसे सर्व कर सकते है | और घी लगी हुयी गरमा गर्म रोटी के साथ खायें |

यह भी सीखिए-

घर पर ऐसे बनाएँ स्वादिष्ट चाऊमीन


घर पर चॉकलेट केक कैसे बनाये


Ghar Par Pizza Banane Ka Sahi Tarika


घर पर Mix Vegetable Soup कैसे बनाते है


 

 

By

Leave a Reply