पहले इम्प्रैशन को जोरदार बनाये

पहले इम्प्रैशन को जोरदार बनाये

पहले इम्प्रैशन पर 1997 में विल्किेलमन, जजोँक और श्वार्टज़ ने एक प्रयोग किया | उन्होंने लोगो को कुछ मुस्कुराते हुए चेहरे दिखाए और कुछ उदास चहरे दिखाए | लोगो ने उन मुस्कुराते हुए चेहरों को जयादा पसंद किया |

अब इन्ही मुस्कुराते हुए चेहरों को उदास और उदास चेहरों को मुस्कुराता हुआ दिखाया गया, पर लोगो ने उन्ही चेहरों को पसंद किया जो की पहले मुस्कुरा रहे थे | पहला इम्प्रैशन बदला नहीं | जब पहला इम्प्रैशन बन जाता है तो उसको बदलना मुश्किल हो जाता है |

एक लड़की, अच्छी सी साडी, बाल सलीके से सजाये हुए, एक बड़ी सी मुस्कान लिए में कमरे के अंदर प्रवेश करती है और आते ही आपको हेलो कहती है और मिलाने के लिए हाथ बढ़ाती है | ऐसे ही एक लड़का, अच्छे से बाल सवार कर, सूट और टाई पहन कर, एक बड़ी सी मुस्कान लिए कमरे के अंदर आता है और आते ही लोगो से मिलकर हेलो कहता है और अपना परिचय देता है | इन दोनों का पहला इम्प्रैशन क्या बनेगा ? जाहिर है अच्छा बनेगा | अगर आप जैसे तैसे कपडे पहने, उदास या गुस्से में कमरे में आते है और अकेले कोने में चले जाते है, या रूखे तरीके से बोलते है तो पहला इम्प्रेशन कैसा बनेगा ?

 

पहले इम्प्रैशन बनाने में ३ सेकंड से भी कम समय लगता है, हमारा दिमाग तब तक ये फैसला कर चुका होता है की कोई कैसा है | रिसर्च भी कहता है पहला इम्प्रैशन उससे कही जयादा जरूरी है जितना की आप सोचते है और इसे दूरगामी प्रभाव काफी होते है | पहला इम्प्रैशन एक धाकड़ इम्प्रैशन बनाने के लिए आप बहुत कुछ कर सकते है |

 

ये सोचे की जिन लोगो से आप मिलने जा रहे हो वो आपको पहले से ही पसंद करते है –

 

आशावादी बने, निराशावादी बातें न करें | जो लोग आशावादी होते है वो लोग जयादा पसंद किये जाते है | जब आप सोचते है की लोग आपको पसंद नहीं करेंगे तो आप उनके साथ घुल मिल नहीं पाते है |

 

खाने पर या कॉफ़ी पर मिले –

जहाँ तक हो लोगो से वहां मिले जहाँ खाना या कॉफ़ी हो | जब हम अच्छा खाना खाते हैं, तो हमारा मूड भी अच्छा होता हैं और हम उस अच्छे मूड को उस आदमी के साथ जोड़ देता हैं जो की हमसे मिलता हैं | कॉफ़ी की खुशबू एक ऐसी खुशबू हैं जो एक दूसरे को पसंद करने में मदद करती हैं | हम सब एक दूसरे जो जयादा पसंद करते हैं जहाँ पर अच्छी खुशबु होती हैं | कॉफ़ी हमारे काम करते की स्पीड को भी बढ़ा देता हैं, हमरे सोचने की शक्ति को जागृत करता हैं |

 

हाथ जरूर मिलाये – जो लोग पहले मुस्कुराकर हाथ आगे बढाकर मिलते हैं वो लोग जयादा कॉंफिडेंट, जयादा खुश और जयादा मिलनसार लगते हैं | लड़कियों से कैसे हाथ मिलाये ? जानने के लिए पढ़े Kisi Se Hath Milane Ka Sahi Tarika |

ये निराशा को हटा कर एक आशा की तरह आपको आगे बढ़ाते हैं | जो लोग किसी इंटरव्यू में हाथ मिलते हैं उनको सेलेक्ट होने के चांस जयादा होते हैं |

 

आपने बारे में अच्छा बोले – अपनी तारीफ करें, ये अपने बारे में अच्छा नहीं बोलने से जयादा बेहतर हैं | इसमें कोई बुराई नहीं अगर हम अपनी तोड़ी सी तारीफ कर दे | जब बातचीत करें तो पहले से तैयारी कर ले की क्या बोलना हैं | ये जब दूसरे आपके बारे में सोचेगे तो अच्छा ही सोचेगे | रिसर्च कहता हैं की जब हम आपने बारे में अच्छा सोचते हैं तभी हम अपने सबसे बेहतर रूप में होते हैं और वो निखर कर आता हैं | इसलिए हमेशा सोचे की आप एक अच्छे इंसान हैं और बेहतर हैं |

 

मुस्कुराये – आप पर भरोसा कर सकते हैं या नहीं लोगो को ये फैसला करने में १ सेकंड से भी कम समय लगता हैं | आपका मुस्कुराता हुआ चेहरा ये बता देता हैं की आप भरोसेमंद हैं | आपके चेहरे के हाव भाव, आपकी मुस्कान दुसरो को जल्दी से प्रभावित करते हैं |

 

अपना परिचय लिखे और कंठस्त करें – यहाँ पर ये १-२ सेकंड नहीं पर दो तीन मिनट की बात हैं | यहाँ पर आप अपने बारे में कुछ बता रहे हैं, वो लोग आपसे कुछ पूछ भी सकते हैं और आप भी उनसे उनके बारे में बात कर सकते हैं | जैसे की अगर आप इतिहास की पढ़ाई कर रहे हैं और किसी को आप ये कह सकते हैं की आप दुनिया की आप उन बातो की पढ़ाई करते हैं जिनके बारे में लोगो को पता नहीं होता हैं | अगर आप किसी दोस्त ( राकेश ) की पार्टी में जाते हैं को कह सकते हैं की मैं राकेश का दोस्त हूँ , इसी शहर में रहता हूँ और क्योकि राकेश ने बताया था उसे दोस्त बहुत अच्छे हैं इसलिए आप लोगो से मिलने चला आया |

 

और आप कैसे हैं ? – ये शब्द याद कर ले, जब भी किसी से मिले ये जरूर पूछे | ये वो जादुई शब्द हैं जो दूसरो को उनके बारे में बात करने पर मजबूर कर रहे हैं पर उनको ये मौका भी दे रहे हैं की वो अपनी कोई भी बात चुन सकते हैं |

 

अच्छे कपडे पहने – हमेशा अच्छे दिखे, वो कपडे पहने जो की जिसमे आप सबसे अच्छा महसूस होता हैं, क्योकि जब आप को अंदर से अच्छा लगेगा तो आप लोगो को जयादा मिलनसार लगते हैं |

 

पढ़ाई करें और तरह तरह की पढ़ाई करें – अच्छी बातचीत करने के लिए आपको पढ़ाई करने की काफी आवशयकता हैं | आप रामायण से लेकर मंगल ग्रह तक की उड़ान यात्रा तक पढ़े, पता नहीं कब क्या बातचीत का विषय निकल आये |

इन बातो को अमल में लए और देखे की आपका जादू किस तरह छाता हैं | लोग आपके बारे में अच्छी बातें करेंगे, और आप लोगो के दिलो में राज करेंगे | इसलिए पहले इम्प्रैशन पर मेहनत करे और पहले इम्प्रैशन को धाकड़ इम्प्रैशन बनाये |

 

Agar aapko ye Blog padh kar achcha laga aur kuch achcha ya naya sikha aapne toa apne dosto ko bhi sikhaye. Aur unhe ye link share kare. Humari ye koshish rahegi ke aapko hum rozana kuch naya sikhaye.

Agar aapko humse kuch poochna hai toa comment me aap pooch sakte hai.

 

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply