लड़की को पटाने के रूल्स

लड़की को पटाने के रूल्स

लड़कियों को पटना चाहते हैं ?  उनके साथ समय बिताना चाहते है ? ये सब इतना मुश्किल नहीं है जितना की लगता है बस आपको ये रूल्स फॉलो करने है | आप तभी किसी को इम्प्रेस कर पायेगे जब आप किसी से मिलेंगे, आप किसी से मिले बिना, बातचीत किये बिना उन्हें आपने जीवन में नहीं ला सकते है | कोई भी लड़की

रह चलते हुए आपके पास नहीं आएगी और आपसे दोस्ती कर लेगी, खास कर हिंदुस्तानी लड़की | तो फरक नहीं पड़ता है अगर आप किसी भी शहर या गाँव में  रहते है, हर जगह के रूल्स एक जैसे ही है |

 

रूल 1. बहुत सी लड़कियों से मिले | 

 

आपको एक लक्षय रखना पड़ेगा जैसे की 50 लड़कियों से आपको अगले ६ महीने में मिलना है | ये कही भी हो सकता है जैसे की सिनेमा हॉल, पार्क, पार्टी में, दोस्तों के साथ, कॉलेज में, ऑफिस में और वहां भी जहाँ आप अपने लिए जाते है जैसे की पुस्तकालय, संगीत विद्यालय, आर्ट और ड्राइंग क्लास.

 

आपको सबसे कुछ न कुछ बात करनी है और उनका फ़ोन नंबर लेना है, आप जिसका फ़ोन नंबर ले पायेगे वो लड़की आपके लिस्ट में आ जाएगी | इस तरह आप लिस्ट को बढ़ाते जायेगे | आपको किसी को पटाना नहीं है, आपको सिर्फ मिलना है, और आपको कुछ ऐसी बाते बतानी है आपने बारे में जिससे वो आपको याद रखे ताकि जब आप उसको बाद में फ़ोन करें वो आपको याद रखे | पहली बार किसी लड़की से बात कैसे करें जानने के लिए पढ़े http://goo.gl/mBIwYB

रूल 2. आपको सबसे दुबारा मिलना है | 

 

अब आप सबको फ़ोन करें और बातचीत की शुरुआत करें | कुछ लोग आपका फ़ोन नहीं उठायेगे, कुछ लोग ठीक से बात नहीं करेंगे, कुछ से आप ही बात नहीं करना चाहेंगे और कुछ आपकी बात सुनेगे और आपसे मिलेंगे | उन्हें मिलने के लिए बुलाये और उनसे मिले और घूमे फिरे |

 

जब उनसे मिले, कोई गिफ्ट नहीं ले जाये, कोई ५ स्टार्ट होटल नहीं जाये, किसी भी कॉफी शॉप में मिले और कुछ देर तक बातचीत करे | अगर आप उसके बाद मार्किट में घूमना चाहते है जरूर घूमे और उसकी बातें सुने | आप को उसको छूना नहीं है, शरीफ लड़के की तरह रहना है | इस मुलाकात का लक्ष्य ये है की उसको आपकी बातें अच्छी लगनी और आप दोनों को समय का पता नहीं चलना चाहिए की कहाँ गुजर गया | अगर ये होता है तो वो आपसे फिर से मिलना चाहेगी|

 

अगर वो फिर मिलना चाहती है तो मिले और मुलाकात छोटी रखे, आप हमेशा पहले उठ कर जाये, कभी भी ऐसा न हो की लड़की के साथ आप जरूरत से जयादा वक्त बिताये |

 

रूल 3. आपको कही साथ घूमने जाना है | 

 

अब तक कुछ लड़कियाँ आपको पसंद करने लगेगी, कुछ से दो तीन बार मुलाकात भी हो चुकी होगी | आप आपको जो सबसे अच्छी लगती है उससे शुरुआत करे और कही आस पास घूमने का प्रोग्राम बनाये | अच्छी लगने से मतलब है की जिसके साथ आपको कोई परेशानी नहीं हो, वक्त आराम से निकल जाये, जो जयादा नखरे नहीं करे |

 

अगर आपके पास बाइक हो अच्छा है नहीं तो सार्वजनिक बस भी चलेगी | उसे लेकर किसी नदी किनारे, किसी पहाड़ पर, किसी मंदिर में दर्शन के लिए, किसी झील के किनारे या किसी भी शांत जगह पर जाये | इस यात्रा से आपको ये फायदा होगा उसका जुड़ाओ आपसे बाद जायेगा, सफर को हँसते – गाते निकल जायेगा, वहां पहुँचेगे को कई ऐसे मौके मिलेंगे जहाँ पर आप उसका हाथ पकड़कर उसको सहारा देंगे, जहाँ पर वो और आप एक साथ होंगे |

 

अगर ये अकेले संभव नहीं है तो दोस्तों के साथ प्रोग्राम बनाये और उसकी सहेलियों को भी आमंत्रित करें | इस तरह से आप दोनों एक साथ भी रहेंगे और दोस्तों के साथ मज़ा कई गुना हो जायेगा |

 

रूल 4. अपने दोस्तों से मिलवाए और उसकी सहेलियों से मिले | 

 

अब आप उसको जानते है, वो आपको अच्छे से जानने लगी है, उससे कहे की आपको उसके दोस्तों से मिलना है, और जब वो मिलवाए तब आप उनसे दोस्ती करेंगे | अगर आप ये नहीं कहना चाहते है की वो आपको दोस्तों से मिलवाए तो उसे समय उससे मिले जब वो अपने दोस्तों के साथ हो | इस तरह से आप उसकी सहेलियों से दोस्ती कर लेंगे |

 

अगर वो आपको उसकी सहेलियों से मिलवाती है तो वो आपको पसंद करती है, और इसीलिए वो आपके दोस्तों से भी मिलना चाहेगी | आप उसकी सहेलियों से पूछ सकते है की वो आपके बारे में क्या सोचती है, आप अपनी भावनाए उसकी सहेलियों को बता सकते है | अगर आप उसको चाहते है तो उसकी सहेलियों को बता दे | अपने दोस्तों के साथ उसको कुछ देर छोड़ दे और दोस्तों को कहे की वो उसको बातों बातों में बता दे की आप उसे पसंद करते है |

 

रूल 5 : देखे की वो आपको कितना पसंद करती है |

 

आपको अब ये देखना है की क्या कुछ होता है अगर आप उससे नहीं मिलते है तो | अगर आप कुछ दिन उससे नहीं मिले क्या वो फ़ोन करती है, आपको ढूंढ़ती है, आपके दोस्तों से पूछती है | आप नहीं मिले तो आपको गुस्सा दिखाती है, आप पर हक़ जताती है | अगर ऐसा है तो अपने जंग जीत ली है | अगर ऐसा नहीं है तो आपको आगे बढ़ जाना है और उस लड़की को छोड़ देना है |

 

Agar aapko ye Blog padh kar achcha laga aur kuch achcha ya naya sikha aapne toa apne dosto ko bhi sikhaye. Aur unhe ye link share kare. Humari ye koshish rahegi ke aapko hum rozana kuch naya sikhaye.

Agar aapko humse kuch poochna hai toa comment me aap pooch sakte hai.

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply