लड़कियों से मिलना

नवंबर के दिन थे हलकी हलकी ठण्ड थी और ऊपर से बादल भी घिर आये थे, मैं और मेरा दोस्त मार्किट में खड़े होकर बाते कर  रहे थे  | तभी एक लड़की पास से गुजरी, अकेली थी, लाल रंग का छाता हाथ में था, शायद अभी खोला ही था | जब वो गुजरी  मैंने उसको देखा और देखता ही रह गया, सुन्दर सी, लाल लिपस्टिक, बाल बंधे हुए और मैं देखता रहा जब तक वो पास से  गुजर नहीं गयी | लड़कियों से मिलना|

 

जब वो चली गयी मुझे होश आया और पता नहीं क्या हुआ, मैंने अपने दोस्त को कहा मैं आता हूँ और मैं भागा उस लड़की की तरफ |

 

बारिश बढ़ चली थी, ठंड लग रही थी और मैं सड़क पर उसको ढूंढ रहा था, कुछ दूर पर वो दिखी तो मेरी जान में जान आई उसके पास पहुंच कर मैंने उसको रोक और बताया की मैं वहां खड़ा था और तुम बगल से निकल गयी, मैं तुम्हे देखता रह गया  और तुमसे मिलना चाहता था | हम सड़क के बीच में थे, लोग आ जा रहे थे, उस भीड़ में  उन सब शोर के बावजूद मैं उससे अपनी बात बताता रहा, छोटी सी मुलाकात के बाद मेरे पास उसका फ़ोन नो था | पर इसके बाद जो रोमांस शुरू हुआ वो पहले कभी नहीं हुआ  |

 

पता नहीं कब प्यार कैसे मिल जाये, लड़कियाँ चाहती है की कोई लड़का आये और अच्छे से बात करे किसी भले आदमी की तरह, वो आपकी बात सुनेगी और समझेगी और आगे मिलना भी चाहगी |  आप इस तरह से आप एक राज़ की तरह रहते हो जिसको जानना बाकी है | कोई ये नहीं कहना चाहता है की वो एक डेटिंग साइट पर मिले थे, वो चाहती है की वो अपने दोस्तों को बताये की कैसे एक लड़का उसके पीछे भागता हुआ आया और उसे मिलने की जिद करने लगा | ये एक बहुत अच्छी रोमांटिक स्टोरी के जैसा लगता है |

 

अगर आप एक मजबूत इरादे के साथ उसे मिलते हैं तो वो आपको उस सम्बद्ध के लिए उसी समय सेट कर देता है | जब आप एक भले लड़के की तरह मिलते है तो आप एक सच्चे, साफ़ दिल के, सीधे और उस लड़की को सच में पसंद करते हैं, आप एकदम से सब लड़को से अलग नज़र आते है जो उस पर लाइन मार रहे हैं |

 

अगर आपको सच्चा साथी चाहिए तो आप को आगे बढ़ कर डर का सामना करना पड़ेगा, अगर कोई आपको मना कर देता है तो कोई बात नहीं, ये सब तो होता है | आप जीत तभी सकते है जब आप हार के लिए तैयार हो |

किसी ऐसा साथी को ढूंढ़ना जो की आपके लिए बना हो मुश्किल हो सकता है, पर ये उससे अच्छा है की आप किसी ऐसे के साथ सेटल हो जाये जो की आपके लिए बना ही नहीं हो |

अगर आप कोई जल्दी से लड़की पटाने का जादू चाहते है तो ये वो लव टिप्स ( love tips)  नहीं है, पर इसी तरह से मैंने अपनी गर्लफ्रेंड बनायीं है | अगर आप जानना चाहते है तो आगे पढ़े |

 

आप जैसे हैं वैसे रहे : अगर आप किसी और के जैसा बन जाना चाहते है तो ऐसा मत करे, अगर आपको सच्चा साथी चाहिए तो आप जैसे हैं वैसे रहे |

 

जोर से बोले : जब आप जोर से बोलते हैं तो आपका कॉन्फिडेंस झलकता है | जब आप धीरे से बोलते है तो लड़कियों को लगता है की आप उनसे डर रहे है |

 

उसमे रुचि ले : लड़के ये सोचते रहते है की क्या बात करे | कोई ऐसा विषय चुने जो आप दोनों के बातचीत के लिए सरल हो |

 

आप इस तरह उसको जान भी लेंगे और उसको भी लगेगा की आप उसको पसंद करते हैं

 

किसी सज्जन की तरह बात करना सीखे : सज्जन हमेशा पड़े लिखे की तरह उचित शब्द-भांडार का प्रयोग करता है, वो ठीक से बोलता है और उसकी आवाज़ शांत, भीतर से आती हुई होती है | आपको बस अपनी भाषा का प्रयोग ठीक से करना है और इसके लिए थोड़ी से जयादा मेहनत करनी है |

जब पहली बार मिले किसी सज्जन की तरह मिले कोई छोटी बात नहीं करें, जब बात करनी है तो सीधे तरीके से खुल के बात करें | यही पर आपकी नींव बनेगी | आप दूसरो पर अपनी छाप छोड़ते जायेगे |

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply