इंगलिश : अंग्रेजी सीखने के लिए टॉप अप्प्स
इंगलिश क्यों सीखे, क्योकि इसे हर कोई बोलता है, हमारे देश की सबसे जयादा बोले जाने वाली भाषाओ में से एक है|

सबसे बड़ी बात की जो अच्छा बोलता है वो अपने हुनर, अपने ज्ञान, अपनी जाती से ऊँचा समझा जाता है, उसको सब कुछ उस व्यक्ति से जयादा मिलता है जिसको भाषा का प्रयोग नहीं आता है |

भाषा का ज्ञान बहुत जरूरी है, आपके जीवन में, आपकी नौकरी में, आपकी प्रेमिका पाने में और आपके व्यक्तित्व में भी, इसलिए प्यार कर पर हम पर्सनालिटी,  व्यक्तित्व पर भी धयान देते है |

अगर आपके पास एक एंड्राइड फ़ोन है तो इंग्लिश सीखना और भी आसान हो जाता है, अब आप अप्प्स की मदद से काफी ज्ञान अर्जित कर सकते है | अंग्रेजी बोलने के लिए पहले हमें कुछ बातें धयान में रखनी है जैसे की बोलना और प्रोनन्सिएशन जरूरी है, व्याकरण उतना जरूरी नहीं है | पर अंग्रेजी लिखने के लिए व्याकरण जरूरी है | पर पहले हम कुछ बोलने की शुरुआत करेंगे और इस काम को कुछ अप्प्स और भी आसान बना देते है | वो कौन से अप्प्स है जिनकी मदद से आप बहुत जल्दी अंग्रेजी बोलना शुरू कर सकते है |

 

Duolingo: Learn Languages Free

ये दूसरी भाषा को सीखने का अप्प है, जब मुझे स्पेनिश सीखनी थी मैंने ये अप्प डाउनलोड किया था | आप लोग इसे अंग्रेजी सीखने के लिए डाउनलोड कर सकते है | ये बहुत ही आसान तरीके से हमें समझते हुए, हमारा टेस्ट लेते हुए चलता है और हमें सीखने में कोई परेशानी नहीं होती है |

इस आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते है |https://play.google.com/store/apps/details?id=com.duolingo

 

GRE Flashcards

अंग्रेजी सीखने के लिए आप को अंग्रेजी के शब्द भी आने चाहिए, जब तक आप को शब्दावली नहीं आएगी आप अच्छी इंगलिश नहीं बोल पायेगे | ग्रे फ्लशकार्ड्स एक ऐसा अप्प है इसे मैं इस्तेमाल करता हूँ नए शब्द सीखने के लिए या फिर पुराने शब्द दोहराने के लिए | ये भी पहली अप्प की तरह आपको नए शब्द सिखाता है और धीरे धीरे कठिन शब्दों की तरफ बढ़ता है | हर पड़ाव पर आपको अभ्यास करना है और एक टेस्ट देना है |

इसे आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते है | https://play.google.com/store/apps/details?id=com.magoosh.flashcards.gre

 

Hindi to English Dictionary

 

अगर आपको अंग्रेजी ठीक से नहीं आती है तो आपको एक हिंदी से इंगलिश की डिक्शनरी ( शब्दकोष ) की जरूरत पड़ेगी | एक बहुत अच्छी अप्प है और आप इससे हिंदी में अंग्रेजी के शब्दों के माने जान सकते है |

इसे आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते है | https://play.google.com/store/apps/details?id=com.aqua.apps.english.hindi.dictionary

 

English Grammar Test

 

इससे अच्छा क्या होगा की आप टेस्ट देते हुए ग्रामर सीखे, ये व्याकरण जल्दी सीखने का अच्छा तरीका है इंगलिश ग्रामर या व्याकरण सीखने के किये ये एक अच्छी अप्प है, पर ये सब अंग्रेजी में ही है | आप शुरुआत कर सकते है इस आप से और अगर जरूरत पड़े तो किसी हिंदी से इंगलिश व्याकरण का सहारा भी ले सकते है |

इसे आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते है | https://play.google.com/store/apps/details?id=english.grammar.test.app

 

English listening

 

अंग्रेजी सुनना अंग्रेजी समझने के लिए जरूरी है, इसलिए जब हम इंगलिश बोलने की कोशिश करते है, या सीखते है हमें कहा जाता है की उसके पास जयादा रहो जो आपसे इंगलिश में बात करता है | हम पर जोर दिया जाता है की इंगलिश न्यूज़ सुने, इंगलिश गाने सुने, इंगलिश पिक्चर देखे | अंग्रेजी में सुनने के लिए ये एक अच्छा अप्प है |

इसे आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते है | https://play.google.com/store/apps/details?id=com.speechtech.app.listening

 

Learn English – Phrase & Vocab

 

फ्रसेस इंगलिश का हिस्सा है, लोग इन्हे आम बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल करते है | फ्रेज सीखने के लिए ये एक अच्छा अप्प है |  आप जब इंगलिश में थोड़े अाराम दायक अवस्था में पहुंच जाये तो आप फ्रसेस याद करना शुरू कर सकते है | इसके इस्तेमाल से आपकी अंग्रेजी निखर जाती है, और लोग आप को सुनना पसंद करते है |

इसे आप इस लिंक से डाउनलोड कर सकते है |  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.bravolang.english&hl=en

कुछ ऐसी Google Apps जिनके बारे में जानना जरुरी है।

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply