s11Endlish Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun|Material Noun

हमने इससे पहले वाले भाग में Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) के बारे में पढ़ा। और हमने ये भी जाना के समूहवाचक संज्ञा का कहाँ कहाँ प्रयोग किया जाता है। तो आइये आगे बढ़ते है। इस भाग में हम आपको बताएंगे English Bolna Likhna sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun|Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा) क्या होता है.

आपको अच्छे से दृव्यवाचक संज्ञा के बारे में जानने से पहले Chapter 3 के पुराने भागो को पढ़ना होगा। अगर आप उन्हें एक बार पढ़ना चाहते है| तो नीचे दिए हुए Link पर Click करके पढ़ सकते है।

English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Proper Noun

English Bolna Likhna sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Common Noun

English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds of Noun|Collective Noun

Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)

जिस Noun से अन्य वस्तुओं का निर्माण होता है| जो नापा या तोला जा सकता है | किन्तु गिना नहीं जा सकता,उसे Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)  कहते हैं।
(The noun, which makes other substances and can be measured or weighed but cannot be counted, is called Material Noun.)

निम्न्लिखित उदाहरणों को ध्यान से पढ़ें :

His ring is made of gold.
This chair is made of wood.
Mahatma Gandhi did not eat fish.
Nowadays rice is very cheap.

इन वाक्यों में,gold,wood,fish एवं rice Material Nouns हैं; क्योंकि-

‘gold’ से उसकी अंगूठी बनी है,‘gold’ को नापा या तोला जा सकता है,गिना नहीं जा सकता।
‘wood’ से यह कुर्सी बनी है, ‘wood’ को नापा या तोला जा सकता है,गिना नहीं जा सकता।
‘fish’ से खाने की विभिन्न प्रकार की चीजें बनती है किन्तु गाँधीजी ‘fish’ से बनी किसी चीज को नहीं खाते थे,‘fish’ नापा या तोला जाता है,गिनकर यह बेचा नहीं जाता।
‘rice’ से भी खाने की विभिन्न प्रकार की चीजें बनती है,‘rice’ नापा या तोला जा सकता है, गिनकर नहीं बिकता है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि Material Noun से अन्य चीजों का निर्माण होता है| उसे गिना नहीं जा सकता,सिर्फ तोला जा सकता है।

Material Noun और Common Noun में अंतर :

जिस Noun से किसी द्रव्य या पदार्थ का बोध हो | उसे Material Noun कहते हैं | और जिस Noun से वर्गीकरण का बोध हो | उसे Common Noun कहते हैं; जैसे-

gold,wood,iron एवं paper आदि ‘Material Nouns’ हैं |

क्योंकि इनसे किसी पदार्थ का बोध होता है |

किन्तु gold (सोना) से बनी हुई | चीजें जैसे की अंगूठी, सोने का हार(ring ornaments etc).

wood(लकड़ी) से बनी हुई चीजें | जैसे की chair,bench,table etc

iron(लोहे) से बनी हुई चीजें | जैसे की rail, knife, engine, rod etc. Common Nouns हैं।

इस ब्लॉग English Bolna Likhna sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun|Material Noun में हमने जाना Material Noun (द्रव्यवाचक संज्ञा)  क्या होता है| और हमने  Material Noun और Common Noun के अंतर के बारे में भी जाना।

आशा करते है आपको इस blog के द्वारा English बोलने में मदद मिली होगी।आगे के भागो को पढ़ने के लिए जुड़े रहिये Sahi Tarika से और अपनी Knowledge बढ़ाइए।

By

Leave a Reply