proper nounEnglish Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Proper Noun

देखिये अभी तक हमने Consonan Vowels और Parts Of Speech के बारे में पढ़ा और हमने ये भी जाना के Kinds Of Noun संज्ञा के भेद क्या होते है। आइये आगे बढ़ते है और इस blog English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Proper Noun में संज्ञा के भेदों के बारे में पढ़ते है।

आपने इससे पहले noun क्या है और उसके कितने भेद हैं ये सब पढ़ा। अगर अपने इससे पहले वाला Chapter नहीं पढ़ा है तो इस link के द्वारा पढ़ें। आइये अब एक-एक कर Noun के पाँचो भेदों के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Chapter 3 Kinds Of Noun संज्ञा के भेद

Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)

किसी खास व्यक्ति,स्थान या वस्तु के नाम को Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) कहते हैं।

(The name,which denotes a particular person,place or thing is called Proper Noun.)

निम्न्लिखित उदाहरणों को ध्यान से पढ़ें :

The Geeta is a holy book.
Delhi is a city.
India is a country.
Mohan is a student.
June is a month of the year.

इन वाक्यों में Geeta, Delhi, India, Mohan एवं June  ‘Proper Nouns‘ (व्यक्तिवाचक संज्ञा) है; क्योंकि-

‘Geeta’ से एक खास पुस्तक का बोध होता है।
‘Delhi’ से एक खास शहर का बोध होता है।
‘India’ से एक खास देश का बोध होता है।
‘Mohan’ से एक खास व्यक्ति का बोध होता है।
‘June’ से एक खास महीना का बोध होता है।

इस प्रकार,व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) से किसी खास व्यक्ति,स्थान या वस्तु का बोध होता है।

इस प्रकार हमने जाना Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) किसे कहते है इसकी परिभाषा,उदाहरण क्या है आदि।

उम्मीद करते है Sahi Tarika ये  blog English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Proper Noun आपको english सिखने में बेहद मददगार साबित होगा। English बोलना सिखने के लिए जुड़े रहिये हिंदी ब्लॉग वेबसाइट Sahi Tarika से।

By

Leave a Reply