s9Common Noun

हमने Chapter -3 में Kinds Of Noun (संज्ञा के भेदों) Proper Noun के बारे में पढ़ा। आईए आगे बढ़ते है और दूसरे संज्ञा के भेद के बारे में जानते है। इस blog  में हम आपको बताएंगे English Bolna Likhna sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Common Noun  क्या होता है।

आज हम जानेंगे Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) के बारे में| तथा Proper Noun और Common Noun में अंतर | तो आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Common Noun

जिस Noun से किसी जाति के सभी व्यक्तियों एवं वस्तुओं का बोध हो | उसे Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) कहते हैं।

(The name, which is common to every person or thing of the same kind is called a Common Noun.)

निम्न्लिखित उदाहरणों पर ध्यान दें:

The Cow is grazing in the field.
The Horse is running on the field.
Boys are playing in the field.
The Students of this school are much disciplined.

Yeh bhi padhein: English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun संज्ञा के भेद

इन वाक्यों में cow, horse, boys एवं students  ‘Common Nouns’ (जातिवाचक संज्ञा) हैं; क्योंकि-

‘Cow’ से Cow जाति का बोध होता है।
‘Horse’ से Horse जाति का बोध होता है।
‘Boys’ से Boys जाति का बोध होता है।
‘Students’ से Students जाति का बोध होता है।

इस प्रकार Common Noun से किसी खास व्यक्ति,वस्तु या स्थान का बोध नहीं होता | बल्कि किसी वर्ग या जाति के सभी व्यक्तियों का बोध होता है।

Proper Noun एवं Common Noun में अंतर :

पहले बताया जा चुका है | कि जिस नाम से किसी खास वस्तु,व्यक्ति या स्थान का बोध हो| उसे Proper Noun कहते हैं | और जिस नाम से किसी जाति के सभी व्यक्तियों एवं वस्तुओं का बोध हो,उसे Common Noun कहते हैं। दोनों के अंतर को समझने के लिए निम्न्लिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़ें :

Radha is a girl.
Mohan is a boy.
Bombay is a city.
March is a month of the year.
The Yamuna is a river.

इन वाक्यों में Radha, Mohan, Bombay, March एवं Yamuna  ‘Proper Nouns’  (व्यक्तिवाचक) है; क्योंकि-
‘Radha’ से एक खास लड़की का बोध होता है।
‘Mohan’ से एक खास लड़के का बोध होता है।
‘Bombay’ से एक खास शहर का बोध होता है।
‘March’ से एक खास माह का बोध होता है।
‘Yamuna’ से एक खास नदी का बोध होता है।

किन्तु उपर्युक्त वाक्यों में ही Girl, Boy, City, Year एवं River ‘Common Nouns (जातिवाचक संज्ञा) हैं; क्योंकि-

Yeh bhi padhein: English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Proper Noun

‘Girl’ एक सिर्फ ‘Radha’ का नहीं बल्कि ‘Girl’ जाति का बोध होता है जिसमें देश-विदेश की अनेक लड़कियां हैं।
‘Boy’ से सिर्फ ‘Mohan’ का नहीं बल्कि ‘Boy’ जाति का बोध होता है जिसमें देश-विदेश के सभी लड़के हैं।
‘City’ से सिर्फ ‘Bombay’ का नहीं,अपितु समस्त ‘City’ बोध होता है जिसके अंदर देश-विदेश के अनेक शहर हैं।
‘Year’ से सिर्फ ‘March’ का नहीं बल्कि वर्ष के बारह महीनों का बोध होता है जिसे अंदर ग्यारह महीने और भी है।
‘River’ से सिर्फ ‘Yamuna’ का नहीं बल्कि समस्त ‘River’ बोध होता है जिसके अंदर देश-विदेश की सभी नदियाँ हैं।

इस प्रकार,यह स्पष्ट है कि Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) से किसी खास वस्तु,व्यक्ति या स्थान का बोध होता है | किन्तु Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) से किसी जाति के सभी व्यक्तियों एवं वास्तुओं का बोध होता है।

आज हमने इस ब्लॉग में जाना Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) क्या है | और Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) एवं Common Noun (जातिवाचक संज्ञा) में किस प्रकार का अंतर है।

आशा करते है की Sahi Tarika का ये Blog आपके बेहद काम में आएगा। अगर आपको कुछ भी पूछना है तो Comment करें। आपकी Help करना ही हमारा एक मात्र उद्देश्य है।

www.sahitarika.com

By

Leave a Reply