दिल तोड़ कर, छोड़ गयी, क्या करे

किसी के द्वारा रिजेक्ट होना सबसे बड़ा डर होता है हम लोगो में, हमें ज़रूरत होती है की लोग हमें अपनाये, ऐसा महसूस होना चाहिए की किसी को जरूरत है हमारी , जब कोई आपको छोड़ देता है तो आप इस जरूरत को पूरा नहीं कर पाते हैं |दिल तोड़ कर, छोड़ गयी, क्या करे ?

जिससे आप प्यार करते थे उसने आपको छोड़ दिया है, उस पल क्या होता है ?

  • पहले कुछ मिनट आप कुछ बोल नहीं पाते हो
  • आप थोड़ा कांपने लगते हो
  • आप वहां से दूर भाग जाना चाहते हो
  • आपका दिल तेजी से धड़कने लगता है
  • आप कुछ बीमार जैसा महसूस करते है
  • आपको कुछ खाने का मन नहीं करता है
  • आप सो नहीं पाते, कही धयान नहीं लगा पाते है, कुछ ठीक से याद नहीं रहता है
  • आप  बेचैन रहते है
  • फिर कुछ दिनों में ये सब धीरे धीरे चला जाता है और रह जाती है उदासी जो आपको चारो तरफ से घेर लेती है |

 

कुछ हफ्तों बाद आपको उजाला दिखने लगेगा, आप थोड़ी थोड़ी देर में पहले जैसा अच्छा लगने लगेगा और ये समय धीरे धीरे बढ़ते जायेगा |

एक महीने बाद आप पहले जैसे हो जायेगे, आपको पहले दिनों के मुकाबले जयादा समय मिलेगा कुछ भी करने के लिए | लड़के लड़कियों के मुकाबले जयादा जल्दी ठीक हो जाते है, लड़के जयादा  इमोशनल नहीं होते है पर अगर उनसे बात करो तो उनकी तकलीफ बढ़ जाती है |

क्या आप जानते है, हम सब लोग सुरक्षित और संरक्षित महसूस करना चाहते हैं, पर जब आपको कोई छोड़ देता है तो आप अकेले हो जाते है और आपको लगता है की आपको कोई नहीं चाहता है, आप डरे हुए होते है, या फिर निराश होते है |

ये सब जिंदगी के साथ चलता रहता है, कोई न कोई आपको छोड़ देता है और कुछ लोग होते है जो आपको अपना लेते है |
पर ये सब एक मौका है आपको दूसरो को समझने के लिए और अपने अंदर की कमियों को दूर करने के लिए |

अगर ऐसा है की वो आपको इसलिए छोड़ गयी है क्योकि उसका किसी और के साथ अफेयर है तो आपको लगेगा की आप में ही कोई कमी है, पर ऐसा नहीं होता है | अगर आप में कमी तो है तो आपको पता होता है और अगर आपका प्रेमी कोई बहाना बना रहा है तो आपको पता होता है की वो झूठ बोल रहा है | आपको कभी भी नहीं पता चलेगा की आपके प्रेमी ने आपके साथ क्यों धोखा किया और वो क्यों आपको छोड़ कर चली गयी ?

कई बार तो तो आपका प्रेमी ये खुद समझ नहीं सकता है और वो कुछ भी बोलते है क्योकि वो आप को छोड़ कर जाना चाहते है | आपको बस ऐसे समय में इमोशनल नहीं होना है, क्योकि आप जितना इमोशनल होंगे आप की समस्या उतनी ही बढ़ती जाएगी | लोग गलतियाँ करते है और अच्छे अच्छे लोगो को छोड़ कर चले जाते है, कई बार इसमें आपकी कोई गलती नहीं होती है |

जब आपका दिल टूट जाता है तब आपको समय लगेगा उस घाव को भरने के लिए, इसलिए कुछ सुझाव हैं, उस पर अमल करे और अपने इस दर्द के समय को छोटा कर ले |

ये समय भी चला जायेगा : सब तरह का समय कट जाता है, आपको ये दर्द, ये उदासी फिर शायद नहीं मिलेगी तो इसे महसूस करे और भगवन को धन्यवाद दे |

कुछ अच्छा होने वाले है : सुना है न जो होता है वो अच्छे के लिए ही होता है | तो ये सोचे और आगे बाद जाये |

खेले, दौड़े : आप जितना जयादा श्रम करेंगे तो उतना ही जल्दी रिकवर करेंगे, क्योकि जब हम व्यायाम करते है तो हम उसी लम्हे में जीते है और अपने अतीत को भूलते चले जाते हैं |

लोगो से मिले : नए लोगो से मिले, आपको अच्छा लगेगा |

घूमे : नयी जगह जाये,  आप उसी जगह में खोये रहेंगे, आपको कुछ और सोचने का मौका नहीं मिलेगा |

ये जान ले की जब आप इन सब से निकल जायेगे तो आप एक समझदार व्यक्ति बन कर उभरेंगे |

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply