Chess kese kheleImage-Source: www.chessevents.org/category/kids-and-chess/

Ek Din Me Chess Khelna Seekhein, Ye hai Seekhne ka Aasan Tarika. कुछ अच्छा सीखने की कोई उम्र नहीं होती है, मन करता है कि चैस खेले पर आता नहीं है। कोई बात नहीं चैस खेलना इतना मुश्किल भी नहीं है जितना आपने सोच रखा है। इसे खेलने के कुछ नियम हैं अगर ये आप सीख गए तो चैस भी जल्द ही सीख जायेंगे , आज हम आपको बताएंगे चैस कैसे खेलें:

Ek Din Me Chess Khelna Seekhein, Ye hai Seekhne ka Aasan Tarika

अगर आप भी यह जानने आये हैं कि chess कैसे खेलतें हैं, और Chess rules in Hindi क्या है, तो आप इस लेख को पढ़कर इसे खेलना सीख लेंगे और इसके नियम भी जान जाएंगे। इसके अतिरिक्त हम इसके नियमों की पीडीऍफ़ फाइल भी देंगे जिसे आप आसानी से डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।

1. चैस बोर्ड को सेट कैसे करें

चैस खेलने से पहले ये जान लें की एक खिलाड़ी के पास 16 चैस के खिलौने होते हैं जिनमें से 8 प्यादे और 8 मुख्य सदस्य होते हैं। चैस को सेट करने के लिए अपनी पहली पंक्ति के दाहिने से शुरुआत करते हुए पहले खाने में हाथी, दूसरे में घोड़ा, तीसरे में ऊँट रखें ऐसा ही बांयी ओर से करें।
अब बीच में दो खाने बचे होंगे उनमें राजा और रानी को रखें। याद रखें रानी उस रंग के खाने में ही रखें जिस रंग की रानी हो।

२. चैस पर रखे प्यादों और अन्य को कैसे चलाएं

a. राजा

राजा की चाल हमेशा एक कदम की होती है चाहे वो दाहिने चले या बाएं। अगर राजा को किसी से शह(मात) या चेक लगता है तो वह अपनी जान बचाने के लिए भी एक कदम ही चल सकता है। राजा को चेक कोई भी दे सकता है एक प्यादा भी।
अगर चेक होने के बाद राजा के पास कदम रखने का कोई स्थान नहीं है तो खेल खत्म हो जाता है और दूसरा खिलाड़ी जीत जाता है।

b. रानी

  • रानी(मंत्री) मुख्य सदस्य होता है।
  • ये कैसे भी चल सकता है और कितने भी कदम चले सकता है पर ऐसा नहीं है कि आप इसे उठा के कहीं भी रख दें।
  • ये अभी जहां है उस दिशा में सीधा, तिरछा, उल्टा, साइड में कैसे भी चल सकता है।
  • इसी कारण से इसे सबसे शक्तिशाली सदस्य माना जाता है।

c. ऊँट

  • एक खिलाड़ी की टीम में दो ऊँट होते हैं – काला और सफ़ेद।
  • ऊँट हमेशा तिरछा चलता है और एक या एक से अधिक कदम एक बार में चल सकता है।
  • काला ऊँट काले खानों में चलता है और सफ़ेद ऊँट सफ़ेद खानों में।

d. घोड़ा

  • घोड़ा किसी भी दिशा में ढाई चाल चलता है और यह किसी सदस्य को फलांग भी सकता है।

e. हाथी

  • हाथी भी एक या एक से अधिक कदम चल सकता है पर ये तिरछा नहीं चल सकता सिर्फ सीधा चल सकता है।
  • ये अपनी पंक्ति में ही सीधा-सीधा चलता है।

f. प्यादा

  • प्यादा अपनी शुरूआती चाल में दो कदम सीधे चल सकता है पर उसके बाद सिर्फ एक कदम सीधे चलता है।
  • अगर दूसरी टीम के किसी सदस्य को मारना हो तो ये एक कदम तिरछा चल कर ही मार सकता है।

3. अपने प्यादे को कैसे प्रमोट करें

  • प्यादा भले ही आपकी टीम का छोटा सदस्य है पर यह भी कभी कभी बहुत काम आता है। आप इसकी सहायता से अपने मरे हुए बड़े सदस्यों को जिन्दा कर सकते हैं।
  • अगर आपका प्यादा अपनी पारी से चलते-चलते बिना मरे दुसरे की पारी की अंतिम पंक्ति पर पहुँच जाये तो प्यादा जिस सदस्य के स्थान पर पहुंचा है आपकी टीम का वो सदस्य आपके प्यादे का स्थान ले सकता है।
  • खेल का अंत राजा के चारों ओर से फँसने या (Check and mate) होने से होता है।

Ye Bhi Padhe: करियर चुनते समय खुद से पूछे सवाल। सही तरीका।

चैस गेम में कुछ इंग्लिश वर्ड होते है जो आपको जान न चाहिए. नीचे दिए गए है |

  • राजा (बादशाह) – King
  • वजीर (मंत्री & सेनापति) – Queen (रानी)
  • हाथी – Rook
  • घोड़ा – Knight
  • ऊँट – Bishop
  • सिपाही (प्यादा) – Pawn
  • शतरंज – Chess
  • मोहरे – Chessmen
  • Castle – राजा और हाथी की अदला बदली (किला, किश्ती)
  • सारी गोटियों के नाम – pieces
  • chess board – शतरंज की बिसात
  • checkmate – शहमात

ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिया गया वीडियो देख सकते है

शतरंज के नियम

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply