क्या आप आकर्षक हैं ?

आपको लगता होगा की लोग आपके ऊपरी आचरण और गुणों को देखते है जैसे की आप कितने पढ़े लिखे है, आप कितना कमाते हैं, आप लोगो से कैसे बात करते है, पर ये सच है की आकर्षण इन्ही बातो के देन है |क्या आप आकर्षक हैं ?

क्या आप आकर्षक हैं ?

दो लोगो के बीच तब तक कुछ नहीं होता है जब तक वो एक दूसरे के प्रति आकर्षित न हो | आकर्षणों सबसे जयादा यौन आकर्षण होता है, साथ में भावनात्मक, बौद्धिक और वैचारिक आकर्षण भी सम्मलित होते है जो आपके व्यक्तिव्त्व में एक चुंबकीय शक्ति का आधार होते है जिससे लोग आपके पास खिचे चले आते है |

अगर लोग आपको आकर्षक समझते है तो आप एक अच्छी नौकरी पाते है, आपको अच्छा सम्मान मिलता है, आप जयादा पैसे कमाते है | जिन लोगो को हम आकर्षक समझते है उन्हें हम जयादा खुश, जयादा स्वस्थ और जयादा अच्छा मानते हैं | इन लोगो को इंटरव्यू पास करने में कठिनाई नहीं होती है, और इन लोगो के पास लड़कियाँ भी जयादा आती है |

आकर्षक होने के क्या फायदे हैं, विज्ञान और शोध हमें बताता है की की हम आकर्षक लोगो के बारे में ये सब सोचते है की ये लोग –

  • – जयादा सफल है

  • – जयादा बुद्धिमान है
  • – जयादा रोचक है
  • – जयादा जोशीले है
  • – जयादा स्वतंत्र है
  • – अच्छी शादी है
  • – अच्छी नौकरी है
  • – अच्छी जिंदगी है

 

ये बातें दुनिया समझती है आकर्षक लोगो के बारे में, तो सोचिये की आपको कितने मौके मिलेंगे दूसरो से मिलने के अगर आप आकर्षक होते है तो |

 

हम लोग दूसरो को आकर्षक तभी मानते है जब हम उनको जान लेते हैं | जैसे जैसे हम उनके साथ वक्त बिताते है हमारा आकर्षण उनके प्रति बढ़ते जाता है अगर हम उन लोगो के साथ रहते है जो की हमारे जैसे हैं, हमारे सिद्धांत, हमारे जैसे रहते है तो हम उनसे जयादा जुड़ा हुआ महसूस करते है, हम उन लोगो को जयादा अच्छा  मानते है जो हमारे साथ रहते है | तो क्या है जो एक पुरुष को एक लड़की के लिए आकर्षक बनता है

 

लड़के जो परिश्रम करें

अगर आप किसी लड़की को लुभाना चाहते हैं तो उसे ये चतुराई से बताये की आप कितना काम करते है, कई बार दिन के १२ घंटे भी और आप को काम करना अच्छा लगता है और आप भविष्य में भी काम करने से पीछे नहीं हटेंगे |

इसमें दो राय नहीं है, की लड़कियाँ उन लड़को का सम्मान करती है और ऐसे लड़को को ढूंढती है जिनके पास ये गुण होते हैं या यह विशेषता होती है | अगर कोई आदमी परिश्रमी है तो वो सम्जहती है की ऐसा आदमी उसकी देखभाल कर लेगा | जो लड़के मेहनत करते है उनपर लड़कियाँ अनजाने में ही भरोसा करती है और ऐसे लड़को के प्रति आकर्षित होती है |

 

लड़के जो दृढ़ रहे

लड़कियाँ अक्सर कहती है हमें वो लड़के पसंद नहीं है जो हमें कॉल करते रहते हैं, या उनके पीछे पड़े रहते है, पर लड़कियों को ये बातें अच्छी भी लगती है | लड़कियाँ चाहती है की लड़के उनके मन करने के बाद भी वापस उनके पास आये | जो लगे रहते है जो एक दिन जीत जाते हैं, इसीलिए लड़कियाँ उन लड़को को कई बार हां कहती हैं जो उनके पीछे दृढ़ता से उनकी हां की प्रतीक्षा करते है |

 

लड़के जो पढ़े लिखे हो

आप मानेगे की लड़कियाँ उन लड़को को जयादा पसंद करती है जो औरो की अपेक्षा जयादा बुद्धिमान होते है, इसीलिए आप देखेगे की लड़कियाँ उन लोगो को जयादा देखती है जो की क्लास में टोपर होते है |

अगर आज आपके पास कुछ नहीं है, जैसे के गाडी, बांग्ला और पैसा तो लड़कियाँ आप में क्षमता को आंकती है | अगर आप बुद्धिमान है तो ये माना जायेगा की आप में क़ाबलियत है एक बांग्ला, कार और नौकर रखने की | अब आप आज कल के लड़को को देख लो, इंजीनियर बनने के बाद एक कंपनी शुरू करते है और कुछ सालो में ही लखपति हो जाते है | यही बातें लड़कियों को उन लड़को के प्रति आकर्षित करते है जो की पढ़े लिखे है और बुद्धिमान है |

 

उम्र में बड़े लड़के

लड़कियाँ उन लड़को पर जयादा आकर्षित होती है जो की उनसे थोड़े से बड़े होते है | लड़कियाँ अपने से कम से कम चार साल बड़े लड़के पसंद करती है और जयादा से जयादा ६ साल | इसलिए अगर आप बड़े है तो आप कम से कम चार साल छोटी लड़कियों के साथ बातें शुरू कर सकते है |

 

लड़के जो बच्चो से प्यार करते है |

लड़कियाँ उन लड़को को जयादा पसंद करती है जो की बच्चो से प्यार करते है क्योकि इस तरह का व्यव्हार उन्हें बता है की की लड़के अच्छे है और प्यार करते है |

 

लड़के जो दयालु है

अगर आप सिर्फ दयालु है, दूसरो की मदद करते है तो शायद ये आकर्षक नहीं हो, पर अगर आप शक्तिशाली हो तो आप किसी की मदद करते हो तो वो लोगो को आकर्षित करता है | अगर आप इंटेलीजेंट हो और आप लोगो की पढ़ाई में मदद करते है तो आप लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करते है |

 

शादी करने की इक्छा

लड़कियाँ अंत में शादी करना चाहती है, वो चाहती है जो कोई ऐसा लड़का जो जीवन भर उनका साथ निभा सके | अगर आप किसी लड़की का सम्मान करते हो, उसका आदर करते हो, और उसकी चिंता करते हो तो वो समझती है की आप उसके साथ शादी करने की इक्छा रखते हो | ये बंधन तबी मुमकिन है जब आप लड़की से प्यार भी करते हो |  लड़कियाँ ऐसे लड़को को छोड़ कर नहीं जाना चाहती है |

ये बातें लड़कियाँ कहती नहीं है पर ये आकर्षण का बड़ा कारण होता है, आप इन बातें पर ध्यान दे और देखे की लड़कियाँ किस तरह से आप की तरह आकर्षित होती है | क्या आप आकर्षक हैं ?

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply