आपके गली की सुन्दर लड़की

आपके गली की सुन्दर लड़की ?

आपके गली की सुन्दर लड़की आपकी तरफ धीरे धीरे चल कर आ रही हैं,  हिम्मत तो उसको गली में आते देख कर ही साथ छोड़ कर कही छुप जाती हैं, शब्द गले में ही अटक जाते हैं, दिल जोर से धड़कने लगता हैं और हम देखते ही रह जाते हैं, और वो सामने ने निकल कर चली जाती हैं | ऐसा क्या करे जो वो तुम्हे जाने

और पहचाने और दोस्ती करे |

 

इन रूल्स को रट लो और जीवन में उतार लो |

 

  • रूल १. जिसका पीछा करो जो कभी नहीं मिलती |
  • रूल २. मिलने की जगह सुनिश्चित करे |
  • रूल ३. गलत लक्षय का पीछा नहीं करो |
  • रूल ४. अपने  काम पर धयान दो |

 

हम लड़के क्या करते हैं, कोई सुन्दर सी लड़की दिखी तो हम उसके सपने सजाने लगते हैं | वो मुस्कुरा दे तो हम सारा सारा दिन उसी के बारे में सोचते रहते हैं | वो बात कर दे तो कई दिन तक हम वही याद करते रहते हैं | फिर एक दिन हमें उससे प्यार हो जाता हैं, हम उसके पीछे घुमते रहते हैं, पीछा करते हैं, उसके लिए दूसरो से लड़ाई करते हैं पर जिसके लिए ये सब हो रहा होता हैं उसको तो पता भी नहीं होता की ये महाभारत जो सड़क पर हो रही हैं वो उसकी वजह से ही हैं |

 

लड़की के पीछे जा क्या होगा ? उसके बारे में ये सब करके क्या होगा? वो आपके बारे में एक मिनट भी नहीं सोच रही होती हैं, वो अपने दोस्तों, अपने परिवार में खुश रहती हैं | फिर एक दिन वो या तो शहर छोड़ कर  चली जाती हैं, या फिर उसकी शादी हो जाती हैं, या उसका कोई बॉयफ्रेंड बन जाता हैं जो की आप बिलकुल नहीं हो और फिर आप मायूस, उदास होकर बैठ जाते हो

 

प्यार में नाकाम, हारे हुए खिलाडी की तरह |

 

आप उसके दिल में जगह बनाना चाहते हैं , चाहते हैं की वो आपको नोटिस करे, आपसे बातें करे | कभी भी इस तरह समय बर्बाद ना करें, समय का सदुपयोग करे | उसको छोड़ना नहीं  हैं, उसको पाना हैं तो आपको मेहनत दूसरी जगह करनी पड़ेगी |

 

पहले रूल १. जिंदगी में किसी का भी पीछा नहीं करे, चाहे जो हो जाये आप किसी के पीछे नहीं भागेंगे | लड़कियाँ आपके पीछे आयेंगी | आप पीछा करते हैं तो आप अधीर, जरूरत मंद लगते हैं, जैसे की आपको वो नहीं मिला तो पता नहीं क्या होगा | धीरज रखे, प्यार दो दिन की बाद नहीं हैं, उसमे समय लग सकता हैं|

 

रूल २. मिलने की जगह सुनिश्चित करे | आपके नुकड़ पर पर बैठ कर चाय पीने से और उसकी गली में देखने से वो आपको कभी भी नोटिस नहीं करेगी, आप उसके लिए आवारा, बदमाश और गुंडे हो जाते हो | इसके लिए जरूरी हैं आप वँहा मिले जहाँ पर कुछ बाते संभव हैं | जैसे की कॉलेज की कैंटीन, कोई फंक्शन, किसी दोस्त की शादी, किसी की बर्थडे पार्टी | जब तक आप मिलेंगे नहीं आप बात करने का मौका नहीं पा सकेंगे और कभी भी बात नहीं हो पायेगी | अगर कोई जगह ना मिले तो ?

 

ये सब ना हो तो किसी ऐसे मित्र को खोजे जो उसकी और आपकी पहचान करा दे, एक बार आप दोनों मिल लिए तो बात करना, मुस्कुराना, आँखों में देखना आसान हो जाता हैं |

 

रूल ३. गलत लक्षय का पीछा नहीं करे | उसकी शादी तय हो गयी हैं, तो कुछ नहीं हो सकता हैं | वो आपमें बिकुल भी इंटरेस्टेड नहीं हैं, वो आपकी तरह देखती भी नहीं हैं |  आपके सभी पैतरे फेल हो चुके हैं, तो आप क्या करेंगे | जाहिर हैं किसी और को देखो और आगे बढ़ जाओ |

 

रूल ४. अपने  काम पर धयान दें | वो मिलेगी तो क्या कहेंगे की आप क्या करते हैं, आवारागर्दी, गुंडागर्दी, लड़कियों का पीछा इत्यादि |  जब आप एक अच्छे लड़के होते हैं जिसके पास किसी चीज़ की क़ाबलियत होती हैं तो आप गली-मोहल्ले में प्रसिद्ध हो जाते हो | लोग आपके बारे में बात करते हैं तो वो आपके हुनर की तारीफ करते हैं जैसे, अरे वो तो क्रकेट बहुत अच्छा खेलता हैं, वो पियानो अच्छा बजाता हैं, वो कंप्यूटर में मास्टर हैं, उसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी हैं इत्यादि | अगर आपके पास हुनर नहीं हो तो आपके बेहविओउर ( व्यवहार ) की तारीफ होती हैं जैसे की वो कितना बदमाश हैं, कल शर्मा जी के लड़के को पीट दिया, वो कितना विनम्र  हैं, वो पढ़ाई में कितना तेज़ हैं | ये बाते फैलते फैलते उन तक पहुंच ही जाती हैं जिन को आप पसंद करते हैं |

 

इसलिए जब वो आपसे मिलेगी तो आप के पास कुछ कहने को रहेगा, वो आपका आदर करेगी | कभी गली में मिलने पर वो आँखे नहीं चुरायेगी बल्कि मुस्कुराएगी| आप उस के पास खुद जाकर भी पहले बात कर सकते हैं |

 

बाबा रणछोड़दास ने कहा था के बेटा काबिल बनो, कामयाबी झख मार कर आपके पीछे आएगी | जी हाँ आप सही है ये रणछोड़दास शयामलदास चांचड़ आमिर खान है फिल्म ३ इडियट्स से | अगर आप अपने पर धयान दे, अपनी पढ़ाई, अपनी नौकरी, अपना हुनर तो कुछ समय बाद आप देखेगे की लोग आपकी बातें करने लगे हैं | आप लोकप्रिय होने लगे हैं, और वो गली की लड़की भी आपको देख कर मुस्कुराने लगी हैं |

 

Agar aapko ye Blog padh kar achcha laga aur kuch achcha ya naya sikha aapne toa apne dosto ko bhi sikhaye. Aur unhe ye link share kare. Humari ye koshish rahegi ke aapko hum rozana kuch naya sikhaye.

Agar aapko humse kuch poochna hai toa comment me aap pooch sakte hai.

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

2 thoughts on “आपके गली की सुन्दर लड़की ?”
  1. Prahlad Patel says:

    Aap Ka Mobail Number Milega

Leave a Reply