अच्छी अंग्रेजी बोलना सीखे

अच्छी अंग्रेजी बोलना सीखे

अच्छी अंग्रेजी बोलना सीखे | बातचीत तभी निखार के आती है जब आपके पास शब्दों का भंडार हो, आप एक अच्छे वक्ता तभी बन सकते है जब लोग आपको सुनकर मंत्रमुघ हो जाये | ऐसा करने के लिए आपको आपका शब्दावली बनी पड़ेगी और क्योकि इंग्लिश/अंग्रेजी आपकी म्रातभाषा नहीं है तो उसे सीखना तो पड़ेगा |

अच्छी अंग्रेजी बोलना सीखे

जब आपके पास समय हो तो आप ये तरीके इस्तेमाल कर सकते है जिससे आपकी अंग्रेजी निखार कर आएगी और आप एक अच्छे वक्ता बन जाएँगे |

🔔 Don't miss our latest updates!
Tap the bell icon at the top of this channel to turn on notifications.

१. पढ़े पढ़े और पढ़े

शोध/रिसर्च बताता है की अगर आप जयादा पढ़ते है तो आपका शब्द कोष बढ़ जाता है | आपने कॉलेज और स्कूल में काफी पढ़ा होगा पर ये काफी नहीं है, आपको अब न्यूज़ पेपर, कहानियाँ, लेख, पुस्तके जयादा पढ़नी पड़ेगी | जब आप पढ़े और जब भी आप किसी ऐसे शब्द पर आये जिसकी जानकारी आपको नहीं है तो आप उस को लिख ले | ये ज़रूरी है की आप बोल के पढ़े |

२. फ़्लैश कार्ड बनाये :

एक चार्ट पेपर का कार्ड बना सकते है, जो शब्द आपको नहीं आते है उनके अर्थ आप एक तरह और दूसरी तरफ शब्द को लिखे और ऐसे दस कार्ड आप अपने पास हमेशा रखे |

3.खाली अर्थ नहीं

शब्दों का खली अर्थ नहीं देखे उनके विलोम और समानार्थी शब्द भी देखे इससे आपको शब्द याद करने में आसानी होगी, और आप एक साथ कई शब्द याद कर सकते है | शब्दों के बारे में जाने, उच्चारण, कहाँ प्रयोग होता है, कैसे होता है, मैं कैसे करूँ, इस शब्द का जन्म कैसे हुआ क्या ये अंग्रेजी का शब्द है या लैटिन का या संस्कृत का | जब आप ऐसे किसी शब्द के बारे में पढ़ते है तो वो आपको जयादा याद रहता है | ये बहुत कड़ी मेहनत है पर आसानी से कुछ अच्छा कहाँ मिलता है |

4. शब्दों का प्रयोग करे :

सिर्फ याद कर लेने से कुछ नहीं होगा, उसका प्रयोग करे, लिखने में, बोलने में | जितना जयादा आप उसके प्रयोग के बारे बे सोचेगे या लायेगे उतना ही आप जयादा दिन तक आप उसको याद रख पायेगे |

5. डिक्शनरी साथ रखे :

कैसा भी, कम्प्यूटर पर, फ़ोन पर या फिर किताब | कोई भी चलेगा | जब भी आप नया शब्द देखे उसका मतलब तुरंत देखे | देखे की जब दूसरे जब उच्चारण कर रहे है तो क्या वो ठीक है या गलत, देखे की शब्द का प्रयोग कैसे होता है |

6. कोई और भाषा नहीं :

किसी और भाषा का प्रयोग कम से कम करे, अपने दोस्तों के बीच, अपने परिवार के बीच, भाई बहनो के बीच | अगर आप बोलंगे तो सिर्फ अंग्रेजी | इंग्लिश के अलावा आप भूल जाये की आपको कोई और भाषा आती भी है |

7. लिखे :

अंग्रेजी में जितना लिख सकते है लिखे, और जो आपने सीखा है उसका प्रयोग करें | बोलने का अवसर तो कम मिलता है पर लिखने से आपको कोई रोक नहीं सकता है | आपको बोलने में परेशानी है पर लिखने में तो आप माहिर हो सकते है | लिखे और दूसरो को पढ़ाए अगर कोई नहीं पढ़ता है तो इंटरनेट पर डाल दे, वहां तो सब लोग पढ़ रहे है |

8. पज़ल्स और क्रॉसवर्ड खेले :

ऐसा करने से आप धीरे धीरे खेल में निपुण हो जायेगे, और आपको शब्दों को इस्तेमाल भी कर लेंगे |  चाहे न्यूज़ पेपर, इंटरनेट हो पर खेले जरूर |

आप देखेगे की आप की ये मेहनत कुछ महीनो में रंग दिखाने लगेगी, आपके दोस्त आप से पूछने लगेंगे, आप को ये निखार आपने आप पता चल जायेगा जब आप किसी से बात करने के लिए उठेंगे, लोग आपको सुनेगे और जयादा सुनना पसंद करेंगे | पर ये आसान नहीं है, और आपको कठिन परिश्रम से गुजरना पड़ेगा | तो उठो और आज से ही मेहनत करो और कुछ इस तरह बन जाये की दुनिया देख कर बोले आप आ रहे है जो एक विद्वान है, पंडित है और अच्छे वक्ता है |

Learn Free English