आइये आजा हम आपको बताते है कि अधिक लाभ प्राप्ति करने के लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए | जैसा कि आप लोग जानते ही है | कि सप्ताह के सातों दिनों से किसी ना किसी भगवान का नाम जुड़ा हुआ है | ठीक उसी प्रकार सोमवार को शिव जी की पुजा की जाती है |

वैसे तो यह मानते है कि शिव जी की पूजा तो हर दिन हर समय ही शुभ होती है | और अगर शिवजी की पूजा सच्चे दिल से की जाए तो भोले नाथ जल्दी ही प्रसन्न होते है | शिव जी को सबसे ज्यादा क्रोधी और सबसे ज्यादा भोले होने के लिए जाना जाता है | आइये आज आपको बताते है कि भोले जी की पूजा सोमवार को करना ही ज्यादा शुभ क्यों माना जाता है |

यह भी पढ़ें- इस तरह बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से होती है बिपत्ति दूर

जो भी व्यक्ति सोमवार को व्रत रखते है वो व्रत सोमेश्वर के नाम से जाना जाता है | और इस व्रत के अपने धार्मिक महत्व होते है | और सोमवार के दिन चंद्र देव की भी पूजा की जाती है | हमारे धर्म ग्रन्थ में सोमेश्वर के दो महत्व होते है | सोम मतलब होता है चन्द्रमा | चन्द्रमा को भगवान मानकर उनकी पूजा और आराधना करना |

और सोमेश्वर शब्द का दूसरा मतलब यह होता है | कि वह देव जिसे सोमदेव ने भी अपना भगवन मानकर उनकी उपासना की | और उस देव का नाम है भगवान शिव | इसी व्रत की सहयता से सोमदेव ने भगवान शिव की आराधना की थी | जिससे वह निरोग रोगहीन हो गया था | और अपने सौंदर्य को फिर से पाने में भी सफल रहा था | और भगवान शिव ने भी प्रसन्न होकर तृतीया तिथि के चन्द्रमा को अपनी जटाओ में धारण किया था |

यह भी पढ़ें- माथे पर तिलक क्यों लगाया जाता है जान लीजिये वैज्ञानिक कारण

यही मुख्य कारण है कि सोमवार के दिन सभी साधू ,अतिथि भगवन शिव की पूजा इस दिन करते आ रहे है | क्योकि सोमवार को व्रत करने से भगवन चंद्र की भी आराधना हो जाती है | आज तक लोग सोमवार को भगवन शिव की पूजा करते आ रहे है | और इसी वजह से सोमवार भगवन शिव के वार के नाम से जाना जाता है | अगर इस दिन भगवान् शिव की सच्चे मन और भाव से की जाए तो धन और लाभ की प्राप्ति होती है |

यह भी पढ़ें- गायत्री मंत्र का जाप करने से होते है यह फायदे, जान लीजिये


 

By

Leave a Reply