लड़कियों पर अपनी छाप छोड़े

लड़कियों पर अपनी छाप छोड़े

लड़कियों पर अपनी छाप छोड़े मतलब उनके इम्प्रेस करें, प्रभावित करें | ये छोटी छोटी चीज़े ही होती हैं जो किसी भी लड़की को इम्प्रेस करती है और आप अपनी छाप छोड़ सकते है किसी के दिल पर इन छोटी चीज़ो का धयान रखकर जिन्हे हम शिष्टता (chivalry) कहते हैं |

शिष्टता (chivalry) के बारे में कहा गया है की ये मरहम एकदम शुद्ध, पवित्र और स्नेह से भरा हुआ है, उनके लिए जिन पर ज़ुल्म किया हुआ है, जो पीड़ित है, जो दलित है, उनके कष्टो का निवारक है, हर उत्पीड़क का नियंत्रक है, महानता इसके बिना अधूरी है और स्वतंत्रता इनकी तलवार की शरण में रहती है – वॉटर स्कॉट, इवान्होए (१८२०)

 

इस पर एक साधरण सी व्याख्या और भी है : ये जोड़ है एक योद्धा की सभी आदर्श योग्यता का जो है, विनम्रता, उदारता, बहादुरी और शस्त्रों की निपुणता |

शिष्टता (शिवरली) में कुछ बाते है अगर आप उसको अमल में लाते हैं तो बाद वो आपके बारे में सोचेगी, यही बातें आपको उसके करीब ले जाएगी | कोई भी लड़की बहुत छोटी छोटी बातो को पकड़ लेती है, आपकी शिष्टता आपको दूसरे आदमियो से अलग कर देती है, भीड़ का हिस्सा नहीं बनने देती |  आज के ज़माने में क्या हैं शिष्टता या शिवरली जो लड़कियों पर अपनी छाप छोड़े बिना नहीं रहती |

 

जेंटलमैन ( भद्रपुस्र्ष ) बने – लड़कियाँ शिष्टाचार को बहुत महत्त्व देती है, छोटी बातों का धयान रखे, जैसे की कुर्सी खीचना, उनके लिए दरवाजा खोलना, उनको लिए पहल करना | अभी किसी फौजी अफसर को देखा है वो हर समय शिष्टता का परिचय देते है | उनके जैसे बने और किसी भी लड़की की स्वतंत्रता और समानता का आदर करें | आप देखेगे की आपको न की लड़कियाँ बल्कि लड़के भी आपका आदर कर रहे है | लड़कियों पर अपनी छाप छोड़े जाने के तरीको में ये बहुत महवपूर्ण हैं |

 

उनकी आँखों में देखें – ये अच्छी बात है की आप एक सुन्दर सी लड़की के साथ हैं पर उसके बदन को हर पल देखना बंद करे | उनकी स्तन पर, कमर पर अपनी नज़रे नहीं गड़ाये | वो जितनी सुन्दर आपको लगती है उतना ही उनसे बात करना मुश्किल होता है, इसलिए आँखों में देखें, जहाँ उसने देखा की आप उसके स्तन पर झांक रहे है आपका संबंध बनने से पहले ही ख़त्म हो गया समझो |

 

सच्ची तारीफ – तारीफ करना एक कला है, लड़कियाँ जानती है जब एक तारीफ सच्ची जा झूठी होती है, इसलिए सच्ची तारीफ करें और तब करे जब आप सच्चे मन से करे | लड़कियों की तारीफ उनके खूबसूरती को लेकर नहीं बल्कि उनकी गुणों की करे | तारीफ जितनी कम से कम हो उतना अच्छा है |

 

उसके दोस्त – ये बहुत जरूरी है, लड़की एक लड़के तो तभी पूरी तरह से अपनाती है जब वो देखती है की लड़का उनके दोस्तों को पसंद है की नहीं | याद है न की लड़के जितनी बात करते है लड़कियाँ के बारे में, लड़कियाँ लड़को के बारे में उनसे कहीं जयादा बातें करती है | लड़कियाँ उन लड़को को जयादा पसंद करती है जिन को उनके दोस्त भी अच्छा मानते है | जब आप किसी लड़की के दोस्तों के साथ है तो उनका आदर करे, इम्प्रेस करे |  अपनी अमिट छाप छोड़े जाने के लिए ये काम कितना महत्वपूर्ण है आप सोच भी नहीं सकते है |

 

जोश – दिखाए की आप जिंदगी को लेकर उत्साहित है, जो आदमी ये दिखता है वो नौकरी, घर, अपने शौक को लेकर उत्साहित है वो बहुत आकर्षक होता है | दिखाए की आप पार्क में जॉगिंग करते है, खेल खेलते है ये वो चीज़े हैं जिनसे वो भी जुड़ना चाहती है |

 

जिम्मेदारी – अपनी जिम्मेदारी ले, दूसरो को उसके लिए दोष न दे, न ही समय को दोष दे | आपके काम, आपकी लड़ाई, के लिए आप खुद ही जिम्मेदार हैं, और जो गलत हुआ हैं उसको ठीक करने की हिम्मत रखते हैं | सपने देखें की आप बड़े बनेगे और उसको अपने महत्वाकांक्षाओं के बारे में बताये | वो आपसे इम्प्रेस हो जाएगी और लड़कियाँ उन लड़को को पसंद करती हैं जो कुछ करने की चाहत रखते हैं |

 

सवाल पूछे – उसको खुलने दे, उसको सारी बातें आपने परिवार के बारे में, अपने बारे में करने दे और आप सिर्फ सुने | लोग सलाह कम चाहते हैं पर वो चाहते हैं कोई उनकी बात सुने | आप सवाल करें जिससे वो अपने बारे में बताये | उसके इंटरेस्ट या फेवरेट चीज़ो के बारे में पूछे और तभी आप लम्बी लम्बी बातचीत कर सकते हैं |

 

हर चीज़ नज़रअंदाज़ करें – जो भी आप दोनों के बीच आये जैसे की आपका फ़ोन, आपका कंप्यूटर, आपके दोस्त | जब आप किसी लड़की से बात कर रहे हो तो उसको अपना पूरा अटेंशन दे |

 

हँसाये – जब उम्र ढल जाती हैं, शक्ल ख़राब हो जाती हैं तो एक बातचीत हो रह जाती हैं दो लोगो के बीच | आप कैसे लगते हैं ये महत्त्व नहीं रखता हैं, लड़कियाँ उन लड़को को पसंद करते हैं जो उन्हें हँसा सकते हैं | अगर आप किसी को हँसा सकते हैं तो वो आपके साथ रहना पसंद करती हैं | लड़कियों पर अपनी छाप छोड़े जाने के तरीको में ये सब जयादा असरदार हैं |

ये जरूरी हैं की आप एक स्त्रियों का सम्मान करें, जितना आप ये जयादा करते हैं उतना करिश्माई आप बन जाते हैं और आप उन पर अपनी छाप छोड़ते जाते हैं, और वो आपको हर बार जयादा चाहने लगते हैं |

 

Agar aapko ye Blog padh kar achcha laga aur kuch achcha ya naya sikha aapne toa apne dosto ko bhi sikhaye. Aur unhe ye link share kare. Humari ye koshish rahegi ke aapko hum rozana kuch naya sikhaye.

Agar aapko humse kuch poochna hai toa comment me aap pooch sakte hai.

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply