क्या करती है जब वो किसी को पसंद करती है

क्या करती है जब वो किसी को पसंद करती है !

लड़कियों से हमने पूछा की आप लोग क्या करते हो जब आप किसी लड़के को पसंद करते हो या उससे प्यार करते हो, लड़कियों के जवाब हाज़िर है आपके लिए

 

कल्पना

 

आँखों में देखना, मैं जिसे चाहती हूँ उसे देखती रहती हूँ, अगर वो मुझे देख लेता है की मैं उसकी तरफ देख रही हूँ तो भी मैं नज़रे नहीं हटाती हूँ और उसकी आँखों में कुछ देर तक देखती हूँ | अगर वो समझदार है जो जान लेगा |

 

आरती

 

अगर मैं किसी को चाहती हूँ, तो पता नहीं क्यों मैं उसे इग्नोर करने लगती हूँ और जब वो मेरे आस पास होता है, ऐसा करती हूँ की लगे की वो है ही नहीं पर घर मैं दिन रात उसके ही बारे में सोचती रहती हूँ | ऐसा करने से वो मुझसे दूर चला जाता है पर मैं अपने आप को बदल नहीं सकती | पता नहीं ये सही है या नहीं पर शायद मुझे डर होता है हरदम जब भी वो करीब होता है |

 

कोमल

 

जब मुझे कोई पसंद आता है तो मैं मुस्कुराने लगती हूँ, मिलने के काफी देर बाद भी एक छोटी से हँसी मेरे चहरे पर रहती है | तो जब आप किसी से बात करें और वो मुस्कुरा रही हो तो उसके जाने के बाद भी उसको देखे अगर वो तब भी मुस्कुरा रही है तो वो आपको पसंद करती है |

 

पायल

 

एक लड़की हूँ इसलिए बता रही हूँ की लड़कियां जयादातर लड़को को नोटिस नहीं करती है, पर अगर हम अलग से आप पर ध्यान दे रहे है, आपसे सवाल कर रहे है और सिर्फ सवाल नहीं, मुस्कुराते है, खुलकर हँसते है, आपकी बाहों को छूते है तो आप जान ले हम आपको पसदं करते है | लड़के अगर इन इशारो को नहीं समझ सकते है तो हम आगे बाद जाते है और उनको छोड़ देते है | हम कभी भी खुलकर नहीं कहेंगे की हम आपको पसंद करते है |

 

सोनल

 

आपके पास आना, रहना और छूना, हमारा गले लगना, आपको धीरे से मारना, आपके कपड़ो को ठीक करना, आपको पकड़ का खींचना, आपका हाथ पकड़ लेना, ये सब वो इशारे है की बस अब हम आप पर मरते है | पर अगर आप ५ फुट दूर रहते है और हम आपको छूने की कोशिश नहीं करते है तो आप बस दोस्त है |

 

दिव्या

 

आप हमे कहीं सिनेमा या कॉफ़ी के लिए बुलाये और हम कोई बहाना कर दे तो हम आप में दिलचस्पी नहीं रखते है, कोई लड़की जो आपको पसंद करती है अगर वो बिजी हो और आप उसे शनिवार को बाहर बुला रहे है तो वो आपसे रविवार मिलने के लिए जरूर कहेगी |

 

गुंजन

 

छूना ! अगर कोई लड़की आपको पास आती है और आपको छूती है बात बात पर, आपकी बातें दिल लगाकर सुनती है तो वो आपको पसदं करती है | मेरा मतलब है काफी देर कर आपके करीब रहना, या काफी देर तक छूना, खली हाथ मिलाने से कोई बात नहीं बनती है न ही ये कोई इशारा है |

 

साक्षी

 

ये मुश्किल है, पर एक पार्टी में जो मुझे पसंद था वो मुझे मिल गया, मैं काफी देर तक उस लड़के से बात करती रही और फ़्लर्ट भी कर रही थी | पर उसे कुछ असर ही नहीं हो रहा था, पता नहीं उसे पता चल भी रहा था या नहीं, फिर मैं उसका हाथ पकड़ कर अपने साथ डांस करने ले गयी तब शायद उसे समझ में आया | मेरा सुझाव है को जब आपको कोई लड़की काफी देर से आपके साथ रहना चाहती हो और आप पर धयान दे रही हो तो जान ले की वो आपको पसंद करती है |

 

प्रतीक्षा

 

मैं जब किसी के साथ फ़्लर्ट करती हूँ या मैं किसी को पसंद करती हूँ तो मैं आपने बालो को ठीक करती रहती हूँ, अपने झुमके या बाली को बार बार छूती रहती हूँ | मैं अपने होठो को चबाती रहती हूँ और उसकी तरह ही देखती रहती हूँ |

 

दीक्षा

 

पता नहीं, कई बार आपको नहीं पता चलता है की आप क्या करने लगते है, मुझे लगता है सब लड़कियां नहीं बता सकती है की वो क्या करती है | अगर वो मुझे पसंद है तो उसे पता चल ही जायेगा |

 

सीमा

 

अगर आप शरीफ है और लोगो से प्यार से बात करते है तो लोग समझते है को हम उनसे फ़्लर्ट कर रहे है जबकि ऐसा कुछ नहीं होता है | मैं बोल नहीं पाती हूँ, पर एक चीज़ है अगर मैं उसे पसदं करती हूँ और गलती से अगर वो मुझे छु रहा है तो मैं अलग नहीं होती हूँ |  जैसे के अगर हम एक टेबल पर बैठ कर कुछ बात कर रहे है और उसका पैर मेरे पैर को छूता है और मैं अपना पैर नहीं हटाती हूँ  तो मैं उस लड़के को पसंद करती हूँ |

 

Agar aapko ye Blog padh kar achcha laga aur kuch achcha ya naya sikha aapne toa apne dosto ko bhi sikhaye. Aur unhe ye link share kare. Humari ye koshish rahegi ke aapko hum rozana kuch naya sikhaye.

Agar aapko humse kuch poochna hai toa comment me aap pooch sakte hai.

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply