s12English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun|Abstract Noun

हमने इससे पहले वाले blog में पढ़ा के Material Noun क्या होता है। और Common Noun तथा Material Noun में क्या अंतर है। आइये English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun|Abstract Noun आपको बताते है की क्या होता है।

Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) को अच्छे से समझने के लिए | आपको इस chapter के पुराने भागो पर ध्यान देना पड़ेगा। नीचे दिए गए Links पर Click करके पिछले भागो को ध्यान से पढ़ें।

 

English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Proper Noun.

English Bolna Likhna sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun| Common Noun.

English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds of Noun|Collective Noun.

English Bolna Likhna sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun|Material Noun.

Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)

जिस Noun से किसी वस्तु के गुण,अवस्था,स्वभाव एवं धर्म का बोध हो | वह Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) कहलाता है।
(The noun which denotes some quality, state or action of a thing is called an Abstract Noun.)

नीचे के वाक्यों को ध्यान से पढ़ें

Kindness is a great virtue.
Honesty is the best policy.
Childhood is sweet for everyone.
The musicians is famous for his music.

इन वाक्यों में Kindness,Honesty,Childhood एवं Music Abstract Nouns हैं क्योंकि-

‘Kindness’ एक गुण है जिसे न हम देख सकते हैं, न स्पर्श कर सकते हैं, सिर्फ अनुभव कर सकते हैं।
‘Honesty’ एक गुण है, यह सबसे अच्छी नीति है, इसे भी हम न देख सकते हैं, न स्पर्श कर सकते हैं बल्कि सिर्फ अनुभव कर सकते हैं।
‘Childhood’ एक अवस्था है, जो सभी के लिए मधुर होती है, उसे भी न हम देख सकते हैं, न स्पर्श कर सकते। बल्कि अनुभव कर सकते हैं।
‘Music’ एक गुण है, कला है, जिस के लिए संगीतज्ञ मशहूर हैं। इसे भी हम न देख सकते हैं, न स्पर्श कर सकते, सिर्फ अनुभव कर सकते हैं।

तात्पर्य यह है कि जिस Noun से वस्तु के गुण,अवस्था,स्वभाव एवं धर्म का बोध हो; जिसे न तो हम देख सकते हैं, न स्पर्श कर सकते हैं, बल्कि अनुभव कर सकते हैं उसे Abstract Noun कहते हैं।

इस Blog में हमलोगों ने Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) के बारे में पढ़ा। और जाना के कहाँ कहाँ इसका प्रयोग होता है। इस Chapter का ये आखरी भाग है। Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा )संज्ञा का आखिरी भेद है। इसी के साथ chapter 3 यहीं समाप्त होता है।

आशा करते है की ये Blog English Bolna Likhna Sikhe Chapter 3 Kinds Of Noun|Abstract Noun आपके बेहद काम में आएगा। और Sahi Tarika का लोगो को English बोलना लिखना सिखाने का प्रयास अच्छा लगा होगा। अगर आपको इस Chapter से जुड़े हुए सवाल पूछने है तो हमे Comment के द्वारा पूछ सकते है।

 

By

Leave a Reply