क्या आपने भी नवरात्री में व्रत रखा है | अगर आप कोई भी व्रत करते है | तो सुबह से व्रत होने के बाद कुछ चटपटा खाने का मन तो जरूर ही करता है | ऐसा लगता है कि कुछ चटपटा हो जाए | क्योकि चटपटा खाने के बाद ऐसा लगता है जैसे हमने व्रत रखा ही नहीं था |

और हमारे शरीर में भी ऊर्जा सी आ जाती है | तो अगर आप अपने घर पर ही कुछ चटपटा बनाना चाहते है | तो आपके लिए चटपटी साबूदाना खिचड़ी बहुत अच्छा है | क्योकि साबूदाना खिचड़ी बनाना बहुत ही आसान है | और आराम से आप अपने घर पर ही स्वादिष्ट चटपटी साबूदाना खिचड़ी बना सकते है | जानिए कैसे –

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको इन कुछ चीजों की जरुरत पड़ेगी |

यह भी सीखें – स्वादिष्ट मटर पनीर कैसे बनाये-बनाने की विधि

सामिग्री –

  1. साबूदाना
  2. आलू
  3. भुनी हुयी मुगफली
  4. कड़ी पत्ता
  5. अदरक
  6. हरी मिर्च
  7. जीरा
  8. ताजा नारियल
  9. चीनी
  10. निम्बू का रस
  11. घी
  12. सैधा नमक

यह भी सीखें – घर पर बनायें स्वादिष्ट राज कचौरी-बनाने की विधि

बनाने की विधि –

आइये जानते है कि किस तरह से इन सामिग्री की मदद से खिचड़ी बनाते है –
  • सबसे पहले आपको साबूदाने को 3 घंटे के लिए साधारण पानी में भिगोना है | जिससे वो थोड़े फूलकर नरम हो जाये |
  • 3 घंटे बाद आप पानी को निकाल लें |
  • अब आपको आलू उबालकर उन्हें छीलकर मसलकर एक बर्तन में रखना है |
  • अब भुनी हुयी मुगफली लें और उन्हें अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लीजिये |
  • इसके बाद आपको मुगफली पाउडर ,नमक, चीनी और साबूदाना को मिलाना है |
  • अब एक भगोना लीजिये और पर रखकर थोड़ा गर्म कीजिये |
  • गर्म होने के बाद अब उसमे घी डालिये | घी के गर होने पर जीरा दाल दीजिये और जीरे को सुनहरा होने तक भूनिये |
  • और अब आप इसमें कड़ी पता और हरी मिर्च डालिये | और अदरक भी घिसकर डालिये |
  • इसे अब तक फ्राई होने दें जब तक इसमें से अदरक की खुशबू ना आ जाये |
  • अब आप इसमें आलू डालिये | और उन्हें इसमें अच्छे से मिलाइये |
  • अब आप इसमें साबूदाना डालिये और तबतक भूनिये जब तक की साबूदाना चमकने ना लग जाए |
  • अब नारियल डालिये और हरे धनिया की पत्तिया और नीबू डालकर सर्व कीजिये |

यह भी सीखें – Recipe: रोटियों से घर पर ही नूडल्स कैसे बनाते है सही तरीका 

हमे उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताई गयी रेसिपी पसंद जरूर आयी होगी | अगर हां तो आप इसे लाइक कीजिये | और अपने दोस्तों में भी शेयर कीजिये | और अगर आप इस तरह की और रेसिपी के बारे में जानना चाहते है तो आप कमेंट कर पूछ सकते है |

By

Leave a Reply