बदमाश लड़के बने
कभी सोचा है बदमाश लड़के इतने लोकप्रिय क्यों होते है | बदमाश लड़के बने | सब लोग उनके ही बारे में बात करते रहते है, लड़कियाँ कहती रहती है की वो बुरे है, लड़ाई करते है, मोटर साइकिल गंदे तरीके से चलाते है, क्लास नहीं करते है, मनमानी करते है |

बदमाश लड़के बने

उनके उदहारण कॉलेज के टीचर देते है की उनके जैसे मत बन जाना, पडोसी अपने बच्चो को उनसे दूर रखते है, और वो रोज़ अलग अलग लड़कियों के साथ घुमते है |  हज़ार लड़कियों से पूछो की उन्हें कैसा लड़का पसंद है तो कहेंगी एक सीधा साधा लड़का जो की उन्हें हँसना जनता हो और उनकी इज़्ज़त करता हो, पर यही लड़कियाँ उन लड़को के बारे में बात करते नहीं थकती जो बदमाश होते है | वो उनके साथ रहने के लिए मर रही होती है और बदमाश लड़के उन्हें कोई घास तक नहीं डालते | वो कॉलेज की सबसे अच्छी लड़कियों को जानते है | वास्तव में सब लोग उनको जानते है, चाहे वो प्रिंसिपल हो, आपकी कक्षा में सबसे पीछे बैठा लड़का हो, लड़कियाँ हो, आपके माता पिता हो, पडोसी हो, ऐसा लगता है की सारी दुनिया उन्हें जानती है |

ये लड़के किसी से बात कर लेते है और डरते नहीं है, चाहे वो आपके पापा हो, आपके बड़े भैया हो, कॉलेज के बड़े लड़के हो, सुन्दर लड़कियाँ हो | ये लोग स्टेज पर आने से नहीं डरते है, भाषण देने से नहीं डरते है | गली में लोग इनको सलाम करते है, ये वो नेता होते है जो सबसे अलग होते है | अगर वो आपसे अच्छे से बात कर ले तो आप भी उनके मुरीद हो जाते है | उनके साथ सब रहना चाहते है, उनके जैसे बनना चाहते है |

तो उनके पास ऐसा क्या है की वो सब लड़कियों को अपनी तरफ आकर्षित करते है, वो सबसे जयादा लोकप्रिय होते है, हर कोई उनके बारे में बात कर रहा होता है | इसका राज़ है उन बदमाश लोगो की उन गुणों में है जो की सबको उनकी तरह खींचता है |  आपको इन गुणों को अपनाना है जो उनको सबसे अलग करते है और इसके लिए आपको बदमाश बनने की जरूरत नहीं है |

स्वतंत्र रहे |

बदमाश लड़को पर किसी का बस नहीं चलता है, वो अपने फैसले खुद करते है और अपनी जिंदगी जो अपने ढंग दे जीते है | तो अब आप करे जैसा बदमाश लोग करते है, वो करे जो आपको पसंद करते है | अगर आप घूमना पसंद करते है तो घूमे,संगीत बजाना चाहते है तो रियाज़ करे, अपने आप को न बदले, अगर लड़कियाँ आप को कही बुलाती है और वो आपकी पसंद की चीज़ो के बीच में आ रहा है तो नहीं करे | आपको ऐसा व्यक्तिव बनाना है जिसमे आप किसी लड़की की फिकर नहीं करे और कभी ये पता न चलने दे की आप क्या सोच रहे है |

लड़कियों को आपका पीछा करें दे |

लड़कियाँ वो चाहती है जो उनको नहीं मिलता है, तो अपने आप को व्यस्त रखे, उनके पीछे नहीं भागे, लड़के जो उनके लिए हमेशा रहते है, लड़कियों को ऐसे लड़के बोर करते है | आपकी अपनी जिंदगी है जिसे आप खुल के जीते है | उसको आपका  का पीछा करने दो | बदमाश लड़के किसी की नहीं सुनते है, अपने मन की करते है | उनको अगर शाम को दोस्त के लिए कुछ करने जाना है जो वो जायेगे | दोस्ती उनका सबसे बड़ा धर्म है |

जोश में रहे

कभी बदमाश लड़को को कमजोर देखा है, रोते हुए, शिकायत करते हुए, डरते हुए | नहीं न, ये वो लोग है जो शायद मार खाने के बाद भी नहीं रोते है | जे लोग हमेशा अपने जोश का परिचय देते है, कुछ भी करने को तत्पर | लड़कियाँ उन लड़को के साथ रहती है जो जोश में जीते है | इसका ये मतलब नहीं है की आप बाइक १०० की रफ़्तार से चलाओ, कहीं पल से नदी में खुल जाओ | पर आपके पास कुछ ऐसी कहानियाँ होनी चाहिए जो आपको दूसरो से अलग करती है | आपकी जिंदगी और जोश का परिचय देती है |

अपना आत्मविश्वास ऊँचा रखे |

कॉन्फिडेंस में इनसे कोई जीत नहीं सकता है, कभी भी, कहीं भी आप इनसे कुछ भी करने को कह दे, अगर ये कर सकते है तो वो ये कर जाते है | इन लोगो को आप किसी से भी बेझिजक बात करते देख सकते है, भाषण देते देख सकते है, इनमे से कुछ ऐसे होते है जो जनता के लिए खड़े होते है, लड़ते है, जीतते है और बदलाओ लाते है | आपके कॉन्फिडेंस की वजह से ही लोग आपकी तरह आकर्षित होते है | ऐसा लड़के नहीं बने जो लड़कियों की हर बात को मान लेता है | अपने निर्णय खुद ले, बात करते समय घबराये नहीं और हमेश अपनी बातें करे ये सोचे बिना की दूसरो को वो बुरी लगती है या नहीं |

Ye Padhe: गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं

यौन बातें करने से नहीं डरे :

ये बातें पुरानी हो गयी है की लड़कियों को कैसा लगेगा, आजकल लड़कियाँ  खुल कर इस पर बात करती है | इसका ये मतलब नहीं है की आप दिन भर ये बातें ही करते रहे पर जब आप के सामने कोई बात हो तो अपनी बात रखने ने नहीं डरे | एक लड़की को आप खुल कर बताये की उसमे आप को क्या अच्छा लगता है पर उसकी हँसी न उड़ाये | बदमाश लड़के कभी किसी लड़की का अनादर नहीं करते है |

एक बार आप ये गुण सीख ले, तो बदमाश लड़को ये वो गुण जो लोगो को उनकी तरफ आकर्षित करते है आप में भी आ जायेगे और फिर आप धीरे धीरे वो लड़के बन जायेगे जिसको लड़कियाँ दिल से चाहती है पर किसी से कह नहीं पाती |

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply