अपनी पर्सनालिटी बढ़िया करने का सही तरीका

एक साधारण लड़का जानता है वो किसी भी तरीके से ह्रितिक रोशन, सलमान खान या शाहरुख़ खान नहीं है| पर जब आप लोगो से बात करते है तो आप जान लेते है की किसी को आकर्षित करने के लिए अच्छा दिखना उतना जरूरी नहीं है जितना की पर्सनालिटी और साफ़ सुथरा रहना | इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे के अपनी पर्सनालिटी बढ़िया करने का सही तरीका क्या है| और अपनी पर्सनालिटी इम्प्रूव कैसे करे|

 

अपनी पर्सनालिटी बढ़िया करने का सही तरीका

 

जब लड़कियों की बात आती है या फिर प्यार है तो हम ही अपने आप के सबसे बड़े दुशमन है ?  प्यार पाने के लिए आपने आप को खुद रोका हुआ है |

 

हम ऐसे ही कई बाते सोच लेते है जो की सच नहीं होती है और जो की हमें कुछ पाने से रोक रही होती है | जैसे की पहले ही ये सोच लेना की वो मुझे पसंद नहीं करेगी, वो मेरी तरफ आकर्षित नहीं होगी, यही वो बाते है जो आपको दूसरो से मिलने से रोक रही होती है |

 

यही कुछ बाते जो आप अपने बारे में, दुनिया के बारे में, दूसरो के बारे में सोच लेते है जो की सच नहीं होती है | ऐसे की ये बाते आपको जीवन में बड़ी सफलता हासिल करने से रोक रही होती है, जैसे की मैंने कभी गाना नहीं गया क्या मैं गा पाउँगा, कभी क्लास में उठ कर बोला नहीं क्या मैं १०० लोगो के सामने बोल सकूंगा, मुझे अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है क्या मैं कभी भी बोल सकूंगा | आप इसके बाद कोशिश ही नहीं करते है, हो सकता है की आप थोड़ी सी ही मेहनत के बाद ही आसमान छु जाये |

 

जब प्यार की बात आती है तो लड़के क्या क्या सोच लेते है जो उनको रोक लेते है प्यार पाने से |

 

आप सोचते है :

 

अगर आप किसी लड़की से बात करेंगे तो वो आपको नज़रअंदाज़ कर देगी, वो आप का अपमान कर देगी |
सच क्या है : आप अगर आराम से, विनम्रता से बात करेंगे तो ये कभी भी नहीं होगा, जब तक लोगो को आप से डर नहीं लगता है वो आपसे शिष्टतापूर्वक बात करते है | हम जिस समाज में रहते है वहां शिष्ट रहना सिखाया जाता है | इसलिए ये मत सोचे की कुछ गलत होगा, जाये और लोगो से मिले चाहे वो कोई भी हो, धीरे धीरे अनजान लड़कियों से बात करें और आपको पता चलेगा की लोग सच में अच्छे है और चाहते है की कोई बात करे |

 

आप सोचते है :

 

लोग आपकी तरह देख रहे है और आपकी हँसी उड़ा रहे है |
सच क्या है : जैसे आप अपने बारे में सोच रहे है, दूसरे अपने बारे में सोच रहे है की आप उनके बारे में क्या सोच रहे है | जो आपके आस पास है वो अपने आप को स्वीकार करने को कह रहे होते है, जब आप ये बात जान लेते है तो आप निडर हो जाते है | जब आप किसी लड़की के पास जाते है तो आस पास के लोग समझते है की आप उसको जानते है इसीलिए आप उसके पास जा रहे है, तो आगे से यही करे जब भी किसी के पास जाये तो सोचे की आप उन्हें जानते है, देखे की आप की चाल कैसे बदल जाती है और आप का कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है |

 

आप सोचते है :

 

मेरे लिए एक ही लड़की है

 

सच क्या है : दुनिया में आधी लड़कियाँ है, बहुत सी अच्छी, सुन्दर, प्यारी लड़कियाँ है | आपको बस देखना है, अगर आप उनको अपनी जिंदगी में लाना चाहते है तो एक के बारे में सोचना बंद करे | आप जो मिल गयी वो काफी नहीं है, आपको लोगो से मिलना पड़ेगा, उनको जानना पड़ेगा तभी तो लोग आपके बारे में जानेंगे और आपकी तरफ आकर्षित होंगे | जब तक आप किसी से नहीं मिलेंगे तब तक वो भी तो आप से नहीं मिले |

 

आप सोचते है :

 

दुनिया में दो तरह के लड़के होते है, कुछ लड़की पटाने की कला लेकर पैदा होते है और कुछ नहीं |
सच क्या है :  दुनिया में तीसरे तरह के भी लड़के होते है जो की ये कला सीख सकते है | जो कठिनाइयाँ है उन्हें दूर किया जा सकता है, आप अगर धीरे धीरे अपने आप में सुधर लाते जायेगे दुनिया में आपको उतनी ही आसानी हो जाएगी |

 

आप सोचते है :

 

अगर किसी को मिलना है तो वो मुझे ढूंढ ही लेगा, मैं जैसा हूँ वैसी ही रहूंगा |
सच क्या है : ऐसा नहीं होता है, हिंदी सिनेमा देखना कम कर दे, अगर आपको अच्छी गर्लफ्रेंड चाहिए तो आपको लोगो से मिलना पड़ेगा, आपको उनके अच्छा बनना पड़ेगा | आप कितने अच्छे है किसको पता है , आपको वो जीवन साथी चाहिए जो आपके जैसे हो | जो आपको साथ जंग में जाने को तैयार हो और ऐसा नहीं जो कोई भी हो | अगर आप को वो चाहिए जो आप के योग्य हो तो लोगो को बताये की आपकी क्या खूबी है, आप किस तरह दुनिया से अलग है |

 

आप सोचते है :

 

अगर मैं किसी लड़की के पास जाता हूँ और उससे बात करता हूँ तो वो मुझे लफंगा समझेगी |
सच क्या है : ये कुछ हद तक ठीक है, पर आप सीधे ही उससे पूछने जाओगे की क्या वो आप के साथ चलेगी तो जरूर ऐसा ही होगा, वो आपको लफंगा समझेगी और आपको भगा देगी |

 

आपको लड़कियाँ को डराना नहीं है, उन्हें परेशान नहीं करना है | जब तक आप ठीक से बात करेंगे वो भी ठीक से बात करेगी | बहुत कम लड़कियाँ ऐसी होगी जो किसी हँसमुख, स्मार्ट, इंटेलीजेंट, सच्चे लड़के से मिलना नहीं पसंद करेंगी |

तो ये कुछ बाते जो आपको नीचे गिरती है उन्हें भूल जाये, अप्पने आप पर मेहनत करे, लोगो से मिले और खुश रहे, जब आप ऐसा करते है तो लोग भी आपसे मिलकर खुश रहते है |  प्यार के सबसे बड़े दुशमन बनने से आप अपने आप को रोक लेंगे |

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply