gussaprkabu
अगर आपको छोटी छोटी बातो पर गुस्सा आता है | तो इसकी बहुत सी वजह हो सकती है | यह लोगो के साथ तभी होता है| जब उनको बहुत stress होता है | या उनके साथ कुछ गलत हुआ होता है | तो आइए जानते है कि इस तरह की अवस्था में अपने गुस्से पर काबू कैसे करेंयह भी पढ़ें जिंदगी में सफल कैसे हो |

गुस्सा इंसान के लिए उसका सबसे बड़ा दुश्मन होता है | क्योकि जब किसी व्यक्ति को क्रोध आता है | तो वह अपने सोचने समझने की ताकत को खो देता है | वह उस समय नहीं समझ पाता है |कि वो क्या बोल रहा है | क्या कर रहा है| उसे नहीं समझ आता है कि क्या सही है क्या गलत है | जिसकी वजह से हमें खुद ही नुकसान होता है | उस चीज का एहसास हमे गुस्सा शांत होने के बाद होता है |

कुछ लोग ऐसे होते है कि जब उनको गुस्सा आता है तो वो शांत रहने की कोशिश करते है | तो कुछ लोग अपने आप को ही चोट पहुंचाते है| और कुछ लोग हिंसक होकर चीजों की तोड़ फोड़ करते है |

गुस्से में व्यक्ति दिमाक और जुबान दोनों पर Control नहीं कर पाता है | गुस्से में वह वो सब कह डालता है जो उसे नहीं कहना चाहिए था जिसकी वजह से बहुत से लोगो को दुःख होता है | जब इंसान का गुस्सा उसके दिमाक में घर बनालेता है तो वह और भी खतरनाक हो सकता है |

ऐसे समय में हमें उस व्यक्ति से कोई बात नहीं करनी चाहिए और उसे अकेला छोड़ देना चाहिए क्योकि ऐसा करने से वो थोड़ी देर में Normal हो जायगा और उसका क्रोध जल्दी शांत हो जायगा|

गुस्सा कम करने के उपाय :

 

gussakmkrei

1. किसी से बात करते समय अगर आपको उसकी बात बुरी लग रही है | और आपको उसकी बात पर गुस्सा आ रहा है | तो बेहतर होगा कि आप उससे बोलिए की हम बाद में बात करते है | और वहा से थोड़ी देर के लिए चले जाए |

2. कुछ लोग तनाव में अपना आप खो बैठते है | ज्यादा गुस्सा आपको तभी आता है जब आपको किसी चीज का तनाव होता है | तो उस तनाव को अपने आप पर हावी ना होने दै |

3. अगर आपको कोई परेशानी है | तो उस परेशानी को बांटिए | क्योकि परेशानी को किसी के साथ Share करने से मन हल्का हो जाता है |आप अपनी परेशानी को उसके साथ Share कीजिए जिसके साथ बात करके आपको अच्छा लगता है | ऐसा करने से आपको अपनी समस्याओ को कम करने में भी सहायता होगी और आपका मन शांत हो जायगा |

4 .कुछ लोग के साथ ऐसा होता है |कि वो अपने काम में ही व्यस्त रहते है और अपने लिए समय नहीं निकाल पाते है| जिसकी वजह से उनको बहुत तनाव हो जाता है | इसके लिए बेहतर होगा की आप अपने लिए भी थोड़ा वक्त निकाले और उस वक्त में वो काम करें जो आपको पसंद है | और अच्छा लगता है| ऐसा करने से आपको तनाव भी नहीं होगा और अच्छा लगेगा |

5. अगर आपको ज्यादा तनाव है | और थकान हो रही है | तो आप अपने सिर करें | ऐसा करने से दूर होंगे और आपकी बॉडी रिलैक्स हो जायगी |

6. जब आपको गुस्सा आए तो उस समय अपनी आँखे बंद करके लम्बी गहरी साँस ले और यह क्रिया 5 -6 बार करें तो आपका गुस्सा शांत हो जायगा और मन हल्का हो जायगा |

यह भी पढ़ें: अपना सच्चा प्यार कैसे पहचानें |

मन को शांत करने के लिए :

mankishanti
1. मन को शांत करने के लिए आप अपनी पसंद के गाने सुनें यह सबसे अच्छा तरीका है | मन को शांत करने का , इससे आपका मन बहुत जल्दी शांत हो जायगा और आपको अच्छा लगेगा |

2. अगर आप किसी कार्य को लगातार कर रहे हो तो आपका मन बिचलित हो जायगा आपका मन नहीं लगेगा उसके लिए आप थोड़ी देर का ब्रेक ले लें | उसके बाद मुँह धुलकर थोड़ा टहल कर फिर से काम करें तो आपका मन लगेगा |

3. जब आप ऑफिस से घर जाते है तो आपको बहुत थकान होती है | और मन नहीं लगता है | तो आप जाकर सबसे पहले नहाए उससे आपको अच्छा लगेगा और अच्छी नींद भी आएगी |

4. जब भी आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है | और आपका मन शांत नहीं हो रहा है तो अपनी आंखें बंद करिये और 5 बार गायत्री मंत्र का जाप करें यह बहुत ही अच्छा तरीका है |

अगर आपको हमारे मन को शांत और गुस्से पर काबू करने के सुझाव अच्छे लगे है तो आप इनको शेयर करिये और ऐसे ही अच्छी और सही जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए |

धन्यबाद !

By

Leave a Reply