आँख मिलाने से पता लगाये के वो आपको पसंद करती है या नहीं

आँख मिलाने से पता लगाये के वो आपको पसंद करती है या नहीं

ये कैसे पता लगता है वो भी आपको पसंद करती है, अगर आपको ये पहली नज़र में पता लगाना है तो इन बातों पर धयान दे

 

ज़ख़्म कितने तेरी चाहत से मिले हैं मुझको | सोचता हूँ कि कहूँ तुझसे मगर जाने दे।
अपनी आँखों के समंदर में उतर जाने दे। तेरा मुजरिम हूँ मुझे डूब के मर जाने दे।

 

शायरों ने आँखों के इशारो को कितना सुन्दर बयां किया है | एक और शेर किसी और ग़ज़ल से हाज़िर है आपके लिए |

 

उसका हँसकर नज़र झुका लेना, सारी शर्ते कुबूल हो जैसे,
कितनी दिलकश है उसकी ख़ामोशी, सारी बातें फिजूल हो जैसे |

 

शायरों ने, गीतकारों ने, ग़ज़लों में, कविताओं में, कवि की कल्पना में हर जगह हमें आँखों का जिक्र जरूर मिलता है |

 

आकर्षण की बात जब आती है तो आँखों का मिलना बहुत कुछ कर जाती है | प्यार की बातों में शुरुआत आँखों से ही होती है | आप अपनी आँखों से कह सकते है की आप किसी लड़की को पसंद करते है, उसकी पसंद भी पता चल जाती है, आप एक दूसरे के प्रति आकर्षित भी हो जाते है | आइये देखे की आँखों का जादू के क्या असर दिखता है |

 

आपकी आँखे एक आईना है, जो आपके पसंद को उसे दिखला देती है | आप किसी से बातें करते है और आप आँखों में देखते है और वो भी आपको देख रही है तो वो आको पसंद करती है, अगर आप उसको भी पसंद करते है तो जयादा देर तक उसकी आँखों में देखिये, या यूँ कहे की आँखों में ही देख कर उससे बातें करें| आपकी आवाज़, आपकी बॉडी लैंग्वेज, आपका बातचीत से जयादा आवश्यक और अत्यधिक प्रभावशाली है आँखे मिलाना | आँखों से आप दूसरो के रूह तक झांक लेती है |

 

आपकी आँखे कई तरह की बातें कहती है, डर, ख़ुशी, विश्वास और आकर्षण भी |

 

आँख मिलाने से पता लगाये के वो आपको पसंद करती है या नहीं | ये कैसे पता लगता है वो भी आपको पसंद करती है, अगर आपको ये पहली नज़र में पता लगाना है तो इन बातों पर धयान दे

 

  • अगर एक लड़की से आपकी आँखे मिलती है और फिर वो कहीं और देखती है और पलट कर फिर आपको ३० सेकंड के अंदर देखती है तो वो आप को पसंद करती है |
  • अगर आप किसी लड़की से आँखे मिला ले और वो नीचे देख कर कहीं और देखने लगती है तो वो शरमा रही है, वो शायद वो आपको पसंद करती है पर कह नहीं सकती |
  • अगर आप किसी लड़की से कुछ देर तक नज़र मिला लेते है जो की २-३ सेकंड से जयादा हो, उसका मतलब है की वो आपको पक्का पसंद करती है |

 

कभी सोचा है की कुछ लोग एक कमरे बे आते हैं और सबका धयान अपनी ओर खींच लेते है, ये कैसे होता है | इसका राज़ है आँखे | आप कभी भी अच्छे सम्बन्ध नहीं बना सकते है जब तक आप दूसरो की आँखों में देख कर बात नहीं करते है |

 

दिमाग के टेंशन दूर कर दे, क्योकि जब हम परेशानी में होते है हम हमारी आँखे भी वैसे ही हो जाती है, तनावपूर्ण और इन आँखों से आप किसी को भी अपनी तरफ नहीं बुला पाओगे, अगर हम प्रसन्न रहे तो आँखे भी प्रसन्नता बयां करती है | अगर आप की आँखे प्रसन्ता बयां करती है तो आप दूसरो को आकर्षित करते है |

 

कुछ नियम जिन पर चलने से आप अच्छी तरह आँखे मिला कर नए रिश्तो की शुरुआत कर सकते है |

 

एक आँख में एक बार देखे : ये नामुमकिन है की आप दोनों आँखों में बराबर देखते रहे , अजीब सा लगता है | दोनो आँखों को बारी बारी देखे और जब आँखों को ना देखे तो मुँह को देखे और ये बदलते रहे |

 

जब कोई भी आपसे मिले तो आँख मिलकर मिलना बहुत जरूरी है | वो कुछ सेकंड जब आप किसी से मिलते है आपका व्यव्हार पॉजिटिव होना चाहिए | लड़कियों के साथ जब आप ऐसा करते है तो वो कहता है की मैं आपको पसंद करता हूँ और आपको जानना चाहता हूँ |

 

ऊपर देख कर चले : आँखे मिलानी है तो ऊपर देख कर ही चलना पड़ेगा, आप जमीन पर देख कर तो लोगो से आँखे नहीं मिला सकते है | ये आपको सुनहरे अवसर प्रदान करते है और लोग आपकी और देखते है |

 

जब भी बातचीत करें नीचे नहीं देखे | अगर आप नीचे देखते है तो लगता है की आप शर्मिंदा है, परेशान है आदि | आस पास देखे जब भी आपको दूसरी तरफ देखना हो |

 

अगर कोई लड़की आपकी तरफ आ रही है और आपको देख रही है तो आप उसकी आँखों में तब तक देखे जब तक वो हटा न ले | जब भी ऐसा करें जरूरी है की मुस्कुराये, नहीं तो लगेगा की आप उसको घूर रहे है | ये सब आपका कॉन्फिडेंस दिखता है और कहता है की आप उसमे दिसचस्पी रखते है | इसके बाद आप किसी को भी आगे बाद कर हेलो कह सकते है |

 

आँखे मिला कर रखे जब भी आप किसी से बात करते है | अगर आप किसी से अकेले में बात कर रहे है तो ५०% तक ये बहुत जरूरी है आगे माहौल पर निर्भर करता है | जब भी ऐसा करें तब ५-७ सेकंड बाद दूसरी तरफ ताके, अगर आप लगातार किसी की आँखों में देखेगे और वो आपकी प्रेमिका न हुई तो दूसरो को अजीब लग सकता है |

 

आँखो से बातें बताये | जब आप सुन रहे तो या बात कर रहे हो तो किसी आश्चर्य जनक बात पर आप अपनी भौहे उठा सकते है, आँखो तो चौड़ा कर सकते है, चिड़ा सकते है | आप समझ गए न की किस तरह आँखों से आपको खेलना है |

 

आँखे मिलाना इतना आसान नहीं है और इसका कोई सही तरीका भी नहीं है | आपको इसके लिए अभ्यास करना पड़ेगा जैसे की

 

१. अनजान लोगो के साथ करें

 

२. दोस्तों के साथ करें

 

३. प्रेमिका के साथ

 

४. आईने के सामने

 

याद रहे आँखे मिलाना लड़को का काम है, लड़के यही गलती करते है की वो किसी का इंतज़ार करते है की कोई देखे |

तो देर किस बात की आगे बढ़े और आँखे मिलाकर सबको अपना परिचय दे |

 

Agar aapko ye Blog padh kar achcha laga aur kuch achcha ya naya sikha aapne toa apne dosto ko bhi sikhaye. Aur unhe ye link share kare. Humari ye koshish rahegi ke aapko hum rozana kuch naya sikhaye.

Agar aapko humse kuch poochna hai toa comment me aap pooch sakte hai.

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

4 thoughts on “आँख मिलाने से पता लगाये के वो आपको पसंद करती है या नहीं”
    1. Agar aap us ladki se number mangna chahte hai. Toa ek din saaf usse bol de ke apna number do Kabhi koi zarurat hogi toa tumse baat ya SMS karunga.
      Numer milne ke baad bahut soch samajh ke us number pe call karna aur kisi aur ko wo number nahi baatna.

  1. Wow nice post👌 meri ankhe ek ajnbi ldki se mil gyi jo ki etni cute lgi hum ankho ankho me kho gye vo mujhe dekhti rhi mai use dekhta rha aur phir mujhe lga ki ye mere chehre pe se najar hataye me hata leta hu ajj bhi vo ankhe vo pal vo chehra miss krta hu kas me usse bat kr liya hota mujhe kb pyar ho gya us chehre se ki har vakt vo chehra miss krta hu kese bhulu use kitna bhi sochta hu bhul jau vo ankhe vo chehra bar bar aa jata ankho me 😍

    1. Vo aankhe jo dil ka shikar kergae, nazre mila ker dil ko par ker gae ! Ye vhi chote chote lamhe hai jo hume sakuun de jate hai. Aur humari yaado ko aik nae tazgi. 🙂

Leave a Reply