कैसे हम लीडर बन सकते है

लीडर कौन है ? क्लास में अपना मॉनिटर आपका लीडर है, फ़ौज़ में वो जो रात दिन सीमा पर खड़ा अपनी ड्यूटी कर रहा है वो लीडर है, डूबते के जो बचाता है वो लीडर है, जो भूखे को खाना खिलता है वो लीडर है, अपने साथी के लिए जान देने को तैयार है वो लीडर है |कभी सोचा है की आपके जो दोस्त है उनमे सबसे अच्छा कौन है, कैसे हम लीडर बन सकते है|

तो आइए जानते है के आप लीडर कैसे बन सकते है.

आप किस के पास सच्ची सलाह के लिए जाते है, कौन है जो आपको पढ़ने के लिए, आगे बढ़ने के लिए कहता है | कौन है जो आपके लिए लड़ने को तैयार है ? वही आपका नेता है | आपका लीडर है |

लीडर कौन है ?

वो है जो समाज का, घर का, दोस्तों का मार्गदर्शक है, जो लोगो के लिए लड़ता है | लीडर वो है जिसके पीछे लोग अपने मन से चलते है और वो हासिल करते है जो वो करना चाहते है | लीडर को हम नेता, सरदार, राहनुमा, पथ प्रदर्शक के नामो ने भी जानते है | आप किसी गुट के नेता है तो उस की जिमेदारी आप पर होती है, आप के घर पर आप के पिता या माता आपके पथ प्रदर्शक है, वो बताते है की क्या सही है और क्या गलत | आप नेता बनते है तो लोग आप का सम्मान करते है, आपसे जुड़ना चाहते है, आपके साथ, आपके पीछे चलना चाहते है |

लीडर वो करते है जो दूसरे नहीं करते, वो देश को, समाज को आगे बढ़ाते है, आपको भी कभी न कभी जीवन में लीडर बनना पड़ेगा, तो इसके लिया क्या गुण चाहिए, क्या है जो किसी को लीडर बनता है और औरो को नहीं ?

 

सब हो सकता है :

 

आप किसी भी उँचाई को छू सकते हो, जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है, अब ये कैसे हासिल करना है वो आपको सोचना है | यही लीडर का काम है | अगर आप को 5 करोड़ कामने है, एवेरेस्ट पर चढ़ना है, फिल्म स्टार बनना है तो सोचे ये कैसे होगा, इसके लिए क्या क्या करना होगा, किस राह पर चलना होगा |

अपने निर्णय खुद ले : आप दुसरो को अपनी जिंदगी तय नहीं करने दे सकते है, अपने फैसले खुद ले और उन्हें सही साबित करें | जब आप अपने निर्णय लेते है तो जग आपके देखता है पर ये आपके ऊपर होता है की आप अपनी जिंदगी के साथ क्या करना चाहते है, अगर आप डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बनना चाहते है तो कहे की ये आपसे नहीं होगा, आप एक संगीतकार, लेखक, बिल्डर, बिजनेसमैन कुछ भी बन सकते है | पर जो निर्णय ले सोच समझ के ले |

सच्चाई: लीडर हमेशा सच का साथ देते है ? वो अपना आचरण भी सच्चा रखते है | जब आप किसी और के जिम्मेदार है, जब आपके दोस्त आपकी और देखते है तो जीवन में उनका मार्गदर्शन करना आपका धर्म है | ये आप तभी कर सकते है जब आप उस राह पर खुद चल रहे हो | जब आप सच कहते है तो लोग जो आपके साथ है वो भी सच कहते है |

काम सौंपना: लोगो को पहचाने और उनकी क़ाबलियत के हिसाब से उनको काम देते है | जब तक आप अपने साथ के लोगो पर भरोसा नहीं करेंगे वो भी अपने आप को उस भरोसे के कभी सिद्ध नहीं कर पायेगे | आप क्रिकेट टीम के कप्तान है, आप जानते है की किस को अंतिम ओवर फेंकना है, ऐसे में आप आप जिस पर ये जिमेदारी देते है जो जी जान से टीम को जिताने में लग जाता है | भरोसा करे और देखे की लोग आपके लिए क्या क्या कर जाते है |

आत्मविश्वास : कुछ दिन होंगे जब कुछ भी प्लान के हिसाब से नहीं होगा, ख़राब दिन होंगे और आप को ये भरोसा रखना और   दिलाना पड़ेगा के सब ठीक तो जायेगा | आपका आत्मविश्वास लोगो का विश्वास बनेगा और वो आपके साथ लड़ने के लिए तैयार रहेंगे | अगर ऐसा होगा तो आप जीवन का कोई भी जंग जीत सकते है |

वचनबद्ध : कारगिल के युद्ध में भारतीय सेना के काफी अफसर शाहिद हुए, क्यों ? क्योकि अफसरों ने जवानो को आगे न भेज  खुद आगे गए, अपने अफसर को ऐसे लड़ते हुए देख जवानो ने जान की बाज़ी लगाकर युद्ध को जीत लिया |  जब लोग अपने नेता को काम करते देखते है वो भी दुने उत्साह से काम करते है |

सकारात्मक सोच: आप सोचगे की सब सही होगा तो ऐसा होगा, आप सोचेगे की सब गलत होगा तो ऐसा ही होगा | आपकी सोच आपके लिए, आपके परिवार के लिए, दोस्तों के लिए रास्ता बनाती है | अगर दुश्मन देश की सीमा पर खड़ा है तो राजा जीत और हार दोनों के बारे में सोच सकता है, पर जो जीत के बारे में सोचता है वही जीतता है , शिवाजी महाराज को देखे, अगर वो सोचते की वो मुगलो से नहीं जीत सकते तो ऐसा कभी नहीं होता |

प्रेरित करना : लोगो को प्रेरित करे की जो वो कर रहे है उसका अंजाम क्या होगा, अंत में उन्हें क्या मिलगेगा, ये कुछ भी हो सकता है जैसे की मन का संतोष, पैसा, गाड़ी, बोनस इत्यादि | उनको बताये की की उन्हें कहाँ पहुँचना है और अभी वो कहाँ पर है |

जो व्यक्ति दूसरो को आगे बढ़ता है वही सच्चा लीडर है, और इसलिए वो क़ुरबानी देता है की उसके साथ के लोग आगे बाद सके, इसमें उसका कोई धेयेय नहीं है | उसका कार्य परिवार को, समाज को, देश को आगे बढ़ाना होता है | आप भी लीडर बने और देखे की मन में जो संतोष आता है वो जीवन के सब सुखो से बड़ा है|

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply