इंग्लिश: अंग्रेजी कैसे सीखे
इंग्लिश: अंग्रेजी कैसे सीखे | मैंने अंग्रेजी कैसे सीखे गूगल पर खोजा, 90% आर्टिकल्स है उन्होंने कुछ भी लिख दिया है, जैसे की कोर्से करें, कोचिंग क्लासेज जाएं, ट्रेनिंग ले, आईने के सामने बोले | जो की जयादा महत्वपूर्ण नहीं है, बड़े बड़े अखबार में, वेबसाइट में, जो छपता है जरूरी नहीं वो काम का हो |

इंग्लिश: अंग्रेजी कैसे सीखे

मैं आप लोगो के ही जैसे छोटे शहर से आया था, आज मुंबई में रहता हूँ , मुझे जिन बातों ने अंग्रेजी सीखने में मदद की उन बातों को आपसे शेयर कर रहा हूँ | ये बातें कुछ उटपटांग लगे पर अगर आप में चाहत है जो आप बहुत ही शीघ्र सीख लेंगे |

कोई नयी भाषा सीखना आसान काम तो नहीं है, तो इंग्लिश सीख कर बोलना भी फ्रेंच, जर्मन या स्पेनिश सीख कर बोलना जितना ही कठिन है, पर जब लोग दो से अधिक भाषाएँ बोल लेते है और ये कोई मुश्किल काम भी नहीं है तो आप भी बोल सकते है| साउथ इंडिया या हिंदी में कहे तो दक्षिण भारत में लोग तीन या उससे अधिक भाषाओं में बातचीत कर सकते है, जैसे की हिंदी, इंग्लिश या तमिल | हम सबके लिए जो भारत में रहते है अंग्रेजी बोलना कोई बड़ी बात नहीं है, ये सीखना भी कोई बड़ा लक्षय नहीं है क्योकि हम हमारे चारो तरफ जो वातावरण है वो अंग्रेजी से प्रभावित है | पर जैसे की किसी भी चीज़ को सीखने में मेहनत लगती है वैसे ही अंग्रेजी है |

हम इसलिए डरते है क्योकि हम उन लोगो को देखते है जो बहुत अच्छी इंग्लिश बोल लेते है, पर हम चाहते है ये हमे एक या दो महीने में आ जाये, ये भी देखे की जो लोग इस भाषा को अच्छी तरह से बोल सकते है वो कई सालो तक  इसका अभ्यास करते है तब जाके कहीं प्रवीणता आती है | आपको क्योंकि ये कम समय में सीखना है तो आपको जयादा मेहनत करनी पड़ेगी, तोड़ी सी जयादा लगन, तोड़ा सा उत्साह और बहुत सा आत्मविश्वास |  आये जाने की ये कम समय में कैसे मुमकिन है |

हिंदी बिलकुल बंद 

कुछ दिनों तक आपको बहुत ही अजीब लगेगा, पर आप टीवी पर इंग्लिश सीरियल देखेगे, इंग्लिश गाने सुनेगे, इंग्लिश न्यूज़ सुनेगे, इंग्लिश मूवी देखेगे | अंग्रेजी अखबार पड़ेंगे, अंग्रेजी पुस्तक पढ़ेंगे, अंग्रेजी कॉमिक, कहानियाँ पढ़ेंगे | आपकी भाषा सिर्फ एक होनी चाहिए वो है अंग्रेजी |

आपको भाग जाने का मन करेगा, हिंदी गाने या पिक्चर देखने का मन करेगा, पर इंग्लिश आपको अच्छी तब लगेगी जब आप उसकी आदत डाले | इस आदत तो बनाने में दस से बीस दिन तक लग सकते है | तब आप को तोड़ा सा समझ में आने लगेगा, अंग्रेजी गानो की धुन आपको मधुर लगने लगेगी, अंग्रेजी पिक्चर के कुछ डायलाग आपको समझ में आने लगेंगे | बस इतना ही करना है और इस बात को एक साल तक बरक़रार रखना है |  जब आपका कोई दोस्त हिंदी पिक्चर या गाना सुनने को बोले तो बोले की मैं सिर्फ अंग्रेजी गाने और पिक्चर देखता हूँ, औब आप उसकी शक्ल देखे और देखिये के आपके दोस्त भी आपका अनुसरण करेंगे |

गर्लफ्रेंड बनाये 

लड़कियाँ इंग्लिश में जयादा बोलती है, जयादा पढ़ती है | लड़िकयाँ आपका मज़ाक कम बनाती है और आपको जयादा प्रोत्साहित करती है | अगर आपकी गर्लफ्रेंड नहीं है तो बनाये या फिर किसी लड़की जो आपकी अच्छी दोस्त है उसकी मदद ले, उससे अंग्रेजी में बातचीत करने की कोशिश करें | लड़कियाँ दिल से मदद करेंगी, और आपको सही उच्चारण को भी बताएगी |

जब आप इनके साथ रहते है तो इनसे बतियाने के लिए आप जयादा मेहनत करते है, अंग्रेजी में बातचीत करने पर लड़कियाँ आप को जयादा पसंद करने लगती है | आपको पता चलता ही की किस लेवल पर मुझे जाना है और मैं कितना पीछे हूँ |

दोस्त बनाये 

वो दोस्त जो अंग्रेजो बोलते है, उनका ग्रुप ही ऐसा होता है जहाँ पर सब लोग इंग्लिश में जयादा बातचीत करते है |

इनके साथ रहने पर आपको इंग्लिश नहीं आ जाएगी , अंग्रेजी तो आप को आपकी मेहनत से ही आएगी पर आप जितना अंग्रेजी के संपर्क में रहेंगे उतना आप के लिए अच्छा होगा | जिस तरह की इंग्लिश आपके दोस्त बोलते है आपको भी वहां तक पहुंचना होगा | ये प्रेरणा स्रोत है, आपको इन दोस्तों के साथ शायद मजे न आये, आपको अपने आप को पिछड़ा हुआ समझे पर आप उनके साथ कुछ सीखने के लिए है, ये बात उनको भी बताये तो वो सब आपकी मदद भी करेंगे |

जब हम अच्छे और गुणी लोगो के साथ रहते है तो हमे लगता है की उनके साथ रह कर हम भी उनके जैसे बन जायेगे, ऐसा होता नहीं है, साथ रहने से कोई भी उनके जैसा नहीं बन जाता पर इसका फायदा ये होता है की हम जब तुलना करते है आपके और उनके गुणों की तब हम जो हमारे पास नहीं है उसको पाने के लिए प्रयास करते है, ये प्रयास कोई छोटा मोटा प्रयास नहीं होता है बल्कि रात दिन की मेहनत होती है |  उदहारण के अगर आप का दोस्त क्लास में टॉपर है तो वो उसके लिए १६-१७ घंटे पढाई करता है , अगर आप को उस जैसा बनना है तो उतनी ही पढाई करनी पड़ेगी |

अखबार जोर से बोल करें पढ़े  

सबसे पहले काम है अंगेजी बोलना, बोलने का काम मुँह करता है, जीभ करती है, और उसे अंग्रेजी बोलने की आदत नहीं है, तो सबसे पहले ये आदत डालनी है | आप जब जोर से बोल के पढ़ना शुरू करेंगे तब आपको पता चलेगा की आपकी जीभ कितना लड़खड़ा रही है |

रोज़ कोई अंग्रेजी अखबार उठाओ और १-३ घंटे तक जोर जोर से पढ़ो, अभी ये जरूरी नहीं है की आपको मतलब समझ में आएगा, बस आदत डालो की जब बोलने की बारी आये तो आपकी जीभ न लड़खड़ाये | इसे कम से कम तीन चार महीने तक करें और रिजल्ट की चिंता न करें, वो आपको बहुत बाद में दिखाई देगा |

लिखना शुरू करें | 

मैंने आपसे कहा था की गर्लफ्रेंड बनाये, अब ये आपके काम आएगा | लव लेटर लिखे अंग्रेजी में, कवितायेँ लिखे और उसको दे दे | वो उसे पढ़ कर बहुत खुश होगी | जब आप कहीं घूमने जाएं तो उसे बारे में लिखे, अपने दिन के बारे में डायरी लिखना शुरू करें | इनसे ये फायदा होगा की आप अंग्रेजी में सोचना शुरू करेंगे | जब आप अंग्रेजी में सोचगे तभी लिख पायेगे | धीरे धीरे ये आदत आपकी बोलने के समय में काम आने लगेगी | आप धयान रखगे की दोस्तों, गर्लफ्रेंड के सामने क्या बोले, इसकी तैयारी आप घर से कर के निकले |

अंग्रेजी गाने सुने और उनको लिखे, अपने दोस्तों को बताएं या अपनी गर्लफ्रेंड को दे दे | अंग्रेजी सिनेमा के डायलॉग इस्तेमाल करें | कुछ नयी कवितायेँ पढ़े, लेख पढ़े और उनकी चर्चा भी करें | कॉलेज में इन लेखो को छपवायें | या फिर खुद ही नोटिस बोर्ड या शेयरिंग बोर्ड पर लगा दे | फेसबुक, सोशल मीडिया में कुछ अच्छा लिखे|

शब्द रट ले 

एक GRE की तैयारी की किताब आती है, जिसमे 1500-2000 शब्द और उसके अर्थ होते है, उन्हें रटने का तरीका भी बताया होता है, जिसे हम फ़्लैश कार्ड कहते है | फ़्लैश कार्ड में कोई भी छोटा सा कार्ड होता है, जिसके एक तरह शब्द और दूसरी तरफ अर्थ लिख ले | हमेशा अपने साथ 10 कार्ड ले कर चले | जब भी मौका मिले जैसे के बस में, रेल में, कैंटीन में, घर पर इसे दोहरा ले | ऐसा तब तक करते रहे जब तक आप को सारे शब्दों के अर्थ न रट जाएं | ऐसा करने में आपको ६ महीने से एक साल लग सकता है | मैंने तो एक साल में 4000 शब्द रट लिए थे |

phrases और  idioms

phrases और  idioms की कोई पुस्तक घर ले आये और उसे भी रटना शुरू करें | अंग्रेजी भाषा में इनका प्रयोग बातचीत में बहुत होता है जब तक आप ये न जानेंगे तब तक एक अच्छे वक्ता नहीं बन सकते है | जैसे की एक फ्रेज है Blessing in disguise इसका मतलब है कुछ अच्छा हमें पहले पता नहीं चलता | Feel a bit under the weather का मतलब है बीमार होना | जब आप इनका प्रयोग करते है तो आपको एक अच्छा ज्ञाता माना जाता है, आप अच्छे वक्ता साबित होते है|

अंग्रेजो बोलने के लिए अच्छा ग्रामर, व्याकरण का ठीक से आना आवश्यक नहीं है, पर इसकी उपेक्षा न करें, तोड़ा सा धयान व्याकरण पर भी दे | अगर ये आप आज से शुरुआत करते है तो एक साल में आप अच्छी अंग्रेजी बोलने लगेंगे, पर ये दिन रात की मेहनत है, आप जितनी लगन से पढ़ेंगे उतना जल्दी ही आपको फायदा होगा, पर ये एक दो महीने में नहीं होगा, इस आदत तो बनाना है तो कुछ महीने तो लग जाएंगे और फिर ये स्वत: ही होने लगेगा |

By Sahi Tarika

Sahi Tarika Ek Koshish hai Sabko HarCheez Ka Aasaan Aur Sahi Tarika Batane Ki. Ye Ek Educational Blog Hai, jisme koshish ki gayi hai bahut si baate batane ki jo hume roz ki zindagi me zarurat padti hai. Aapko humse kuch bhi poochna ho, ya koi nayi jaankari chahiye ho toa hume email kare [email protected]. Humari Koshish rahegi ke hum hamesha aapko Sahi Jaankari dete rahe.

Leave a Reply